menu-icon
India Daily

Gold-Silver Rate: सोना खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, चांदी ने भी बदली चाल; देखें करें नए रेट

27 जून को सोना और चांदी के ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं. देश के प्रमुख शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग दर्ज की गई हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Gold-Silver Rate: सोना खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, चांदी ने भी बदली चाल; देखें करें नए रेट
Courtesy: ANI

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले ताजा कीमतों की जानकारी लेना आपके लिए जरूरी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में भी नए भाव जारी कर दिए गए हैं. 27 जून के लिए 18, 22 और 24 कैरेट सोने के साथ चांदी की नई कीमतें सामने आ गई हैं. अलग-अलग शहरों में रेट में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. ऐसे में खरीदारी से पहले अपने शहर का भाव जानना फायदेमंद रहेगा.

आज के सोने के दाम (27 जून)

 दिल्ली

24 कैरेट: ₹14,296 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹13,106 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹10,727 प्रति ग्राम

 मुंबई

24 कैरेट: ₹14,276 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹13,086 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹10,707 प्रति ग्राम

 चेन्नई

24 कैरेट: ₹14,510 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹13,301 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹11,076 प्रति ग्राम

 कोलकाता

24 कैरेट: ₹14,276 प्रति ग्राम
22 कैरेट: ₹13,086 प्रति ग्राम
18 कैरेट: ₹10,707 प्रति ग्राम

आज के चांदी के दाम (27 जून)

1 ग्राम: ₹240.10
10 ग्राम: ₹2,401
100 ग्राम: ₹24,010
1 किलोग्राम: ₹2,40,100

प्रमुख शहरों में 1 किलो चांदी के भाव:

दिल्ली: ₹2,40,100
मुंबई: ₹2,40,100
कोलकाता: ₹2,40,100
लखनऊ: ₹2,40,100
चंडीगढ़: ₹2,40,100
चेन्नई: ₹2,45,100
हैदराबाद: ₹2,45,100
केरल: ₹2,45,100

क्यों बदलते रहते हैं सोने-चांदी के भाव

विशेषज्ञों के अनुसार सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों, वैश्विक तनाव और घरेलू मांग जैसे कई कारकों से प्रभावित होती हैं. त्योहारों और शादी के मौसम में मांग बढ़ने से भी कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है. यही कारण है कि अलग-अलग समय पर इनके रेट बदलते रहते हैं.

खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान

यदि आप निवेश या आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो केवल कीमत ही नहीं बल्कि कैरेट, हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज की भी जांच करें. अलग-अलग शहरों में टैक्स और स्थानीय शुल्क के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है. इसलिए अंतिम खरीदारी से पहले अधिकृत ज्वेलर से ताजा रेट की पुष्टि करना बेहतर रहेगा.