menu-icon
India Daily

शादी सीजन से पहले सोने-चांदी के दामों में आई उछाल, जानें कितना है मौजूदा रेट

12 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी के दामों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है. आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
शादी सीजन से पहले सोने-चांदी के दामों में आई उछाल, जानें कितना है मौजूदा रेट
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: भारत में 12 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है. वैश्विक बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और घरेलू मांग का इन दामों पर सीधा असर पड़ रहा है. निवेशकों और ग्राहकों दोनों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,236 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है. वहीं 22 कैरेट सोना 13,966 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है. सोने की कीमतों में यह बढ़त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और महंगाई के दबाव के कारण देखी जा रही है.

किस शहर में कितना है दाम?

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,251 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 13,981 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. मुंबई में 24 कैरेट सोना 15,236 रुपये और 22 कैरेट सोना 13,966 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर बना हुआ है. कोलकाता में भी सोने के दाम मुंबई के समान ही बने हुए हैं, जहां 24 कैरेट सोना 15,236 रुपये और 22 कैरेट सोना 13,966 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है.

चेन्नई में सोने के दाम अन्य शहरों की तुलना में अधिक हैं. यहां 24 कैरेट सोना 15,410 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 14,126 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि स्थानीय मांग और टैक्स स्ट्रक्चर के कारण चेन्नई में कीमतें अधिक रहती हैं.

कितनी है चांदी की कीमत?

चांदी की कीमतों की बात करें तो 12 अप्रैल 2026 को यह लगभग 2,60,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. वहीं सिल्वर 925 की कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है. चांदी का उपयोग निवेश के साथ-साथ आभूषण और औद्योगिक क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर होता है, जिससे इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रहता है.

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में सिल्वर 999 की कीमत 2,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. यह समानता दर्शाती है कि चांदी के दामों में फिलहाल स्थिरता है.

विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. त्योहारों और शादियों के सीजन के चलते मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे कीमतों पर असर पड़ सकता है.