Gold-Silver Price Today: नया साल आने से पहले सोने ने दिखाया रंग, जानें आज के 22कैरेट गोल्ड के ताजा दाम

आज सोने-चांदी के दामों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है. 22 कैरेट सोने का भाव ₹71,160 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,610 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में वृद्धि हो सकती है.

Social Media
Babli Rautela

Gold-Silver Price Today: आज सोने-चांदी के दामों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया है. 22 कैरेट सोने का भाव ₹71,160 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत ₹77,610 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. बीते दिन 22 कैरेट सोने का दाम ₹71,150 था और 24 कैरेट का ₹77,600 था. एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में वृद्धि हो सकती है.

प्रति ग्राम सोने की कीमत

  • 22 कैरेट: ₹7,116
  • 24 कैरेट: ₹7,761

सोने-चांदी के भाव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹71,160 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव ₹77,610 प्रति 10 ग्राम है. वहीं, चांदी की कीमत में भी मामूली वृद्धि दर्ज की गई. 1 किलो चांदी का भाव आज ₹91,600 है, जबकि कल इसका दाम ₹91,500 था.

पिछले दिनों के सोने के दाम

  • 10 दिसंबर 2024:
    22 कैरेट - ₹7,300 (1 ग्राम)
    24 कैरेट - ₹7,962 (1 ग्राम)

  • 20 दिसंबर 2024:
    22 कैरेट - ₹7,084 (1 ग्राम)
    24 कैरेट - ₹7,727 (1 ग्राम)

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें?

भारतीय मानक संगठन (ISO) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिए जाते हैं.

  • 24 कैरेट: 999
  • 22 कैरेट: 916
  • 23 कैरेट: 958
  • 18 कैरेट: 750

सोने की शुद्धता उसकी कैरेट पर निर्भर करती है. 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है. 22 कैरेट सोने में दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं ताकि आभूषण बनाए जा सकें.

22 और 18 कैरेट सोने के खुदरा दाम जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें. कुछ ही देर में आपको SMS के जरिए लेटेस्ट रेट्स मिल जाएंगे.

खरीदारी में हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच जरूर करें. हॉलमार्क सरकारी गारंटी का प्रतीक है. भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा हॉलमार्क जारी किया जाता है.