सोने-चांदी के दामों में आई तेजी, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

अमेरिका ईरान तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है. 27 जुलाई को देश के प्रमुख शहरों में सोने के भाव ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं.

Pinterest
Km Jaya

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर वैश्विक बाजारों के साथ साथ भारत के सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है. सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने की कीमतों में इस सप्ताह तेजी दर्ज की गई है. वहीं चांदी की कीमतों में भी मजबूत बढ़त देखने को मिली है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव सप्ताह की शुरुआत में 1,41,915 रुपये था, जो बढ़कर 1,43,781 रुपये पहुंच गया. यानी सप्ताह भर में करीब 1.31 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. वहीं एमसीएक्स पर अगस्त गोल्ड फ्यूचर 0.17 प्रतिशत और सितंबर सिल्वर फ्यूचर 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ.

राजधानी में कितना है दाम?

27 जुलाई को नई दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 14,507 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट का 13,299 रुपये और 18 कैरेट का 10,884 रुपये प्रति ग्राम है. मुंबई में 24 कैरेट सोना 14,492 रुपये, 22 कैरेट 13,284 रुपये और 18 कैरेट 10,869 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है.


अन्य शहरों में कितना है दाम?

चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 14,508 रुपये, 22 कैरेट 13,299 रुपये और 18 कैरेट 11,114 रुपये प्रति ग्राम है. कोलकाता में 24 कैरेट सोना 14,492 रुपये, 22 कैरेट 13,284 रुपये और 18 कैरेट 10,869 रुपये प्रति ग्राम है.

बेंगलुरु, हैदराबाद और केरल में भी 24 कैरेट सोने का भाव 14,492 रुपये, 22 कैरेट 13,284 रुपये और 18 कैरेट 10,869 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है.

चांदी की कितनी है कीमत?

चांदी की बात करें तो देश में चांदी का भाव 239.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार की चाल के कारण चांदी की कीमतों में भी उतार चढ़ाव बना हुआ है.

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भू राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर की चाल का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है. भारत में त्योहारों और शादी के मौसम की मांग भी कीमतों को प्रभावित करती है. ऐसे में आने वाले दिनों में सर्राफा बाजार में उतार चढ़ाव जारी रह सकता है.