सोने-चांदी की कीमतों में आया बदलाव, खरीदारी से पहले जानें आज के लेटेस्ट रेट

आज भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. चलिए जानते हैं किस शहर में कितना है लेटेस्ट रेट.

Pinterest
Km Jaya

नई दिल्ली: 5 जून 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है. वैश्विक बाजार की स्थिति, घरेलू मांग और मुद्रा विनिमय दरों में बदलाव का असर कीमती धातुओं के भाव पर दिखाई दे रहा है. निवेशक और आभूषण खरीदने वाले लोग लगातार बाजार पर नजर बनाए हुए हैं.

24 कैरेट सोने की कीमत आज 15,610 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है. वहीं 22 कैरेट सोना 14,309 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोना आमतौर पर आभूषण बनाने में उपयोग किया जाता है.

राजधानी में कितना है दाम?

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 15,625 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोना 14,324 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है. मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,610 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 14,309 रुपये प्रति ग्राम है.

अन्य शहरों में कितना है सोने-चांदी का दाम?

कोलकाता में भी सोने के दाम मुंबई के बराबर बने हुए हैं. यहां 24 कैरेट सोना 15,610 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 14,309 रुपये प्रति ग्राम पर उपलब्ध है. दूसरी ओर चेन्नई में सोने की कीमत अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में अधिक है. यहां 24 कैरेट सोना 16,796 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 14,479 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग, महंगाई की चिंता और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति सोने के भाव को प्रभावित कर रही है. इसके अलावा त्योहारों और शादी के मौसम से पहले आभूषणों की मांग बढ़ने पर कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है.

कितनी है चांदी की कीमत?

चांदी लगभग 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है. वहीं सिल्वर 925 की कीमत करीब 2,74,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. निवेश और आभूषण दोनों के लिए चांदी की मांग बनी हुई है.

दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में सिल्वर 999 की कीमत 2,799 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं चेन्नई में यही कीमत 2,849 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार की गतिविधियां चांदी के भाव को प्रभावित कर रही हैं.