Gold and Silver Rate: सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, एक बार फिर आसमान छू गए दाम
Gold and Silver Rate: त्योहारी सीजन जैसे करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है. लेकिन इस बार त्योहारों से पहले ही इनकी कीमतें बहुत बढ़ गई हैं.
Grok AI
Gold and Silver Rate: त्योहारी सीजन जैसे करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है. लेकिन इस बार त्योहारों से पहले ही इनकी कीमतें बहुत बढ़ गई हैं, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. 24 कैरेट सोने की कीमत अब ₹1,23,940 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो अब तक की सबसे ऊंची दर है. वहीं, चांदी ₹1,60,100 प्रति किलो तक पहुंच गई है.
सोना-चांदी की कीमतें इतनी क्यों बढ़ रही हैं? इस साल की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में करीब 50% तक बढ़ोतरी हुई है. इसके पीछे कई वजहें हैं- जैसे दुनिया में कई देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक और सैन्य तनाव, डॉलर की कमजोरी और निवेशकों का सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने को खरीदना. इन सभी कारणों से सोना और चांदी की मांग बढ़ी है, जिससे इनके दाम तेजी से ऊपर जा रहे हैं.