IPL 2026 US Israel Iran War Weather IMD

सोना-चांदी के दामों में आई गिरावट? यहां चेक करें अपने शहर के रेट

दुनिया के कई देशों में चल रहे उथल-पुथल के बीच सोना-चांदी के दाम अस्थिर है. हर दिन सोना-चांदी के दामों में अंतर देखा जा रहा है. चलिए आज यानी 6 फरवरी को क्या है आपके शहर में सोना-चांदी के दाम.

ANI
Shanu Sharma

नई दिल्ली: दिल्ली के बाजार में आज यानी 6 फरवरी 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 15,456 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 14,169 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,596 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. यह दरें बाजार के नवीनतम अपडेट के अनुसार हैं और निवेशकों तथा आभूषण खरीददारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं.

वहीं राष्ट्रीय राजधानी में आज चांदी का भाव 299.90 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि प्रति किलोग्राम दर 2,99,900 रुपये बताई जा रही है. चांदी हमेशा से दिल्लीवासियों के लिए पसंदीदा निवेश रही है. शहर की बड़ी आबादी और विवाह-त्योहारों की परंपरा के कारण चांदी की मांग लगातार बनी रहती है.

आज क्या है आपके शहर में सोने का रेट:

शहर

आज क्या है आपके शहर में सिल्वर का रेट:

शहर

 

सोना-चांदी के दामों में उछाल

इस साल की शुरुआत से ही दिल्ली सहित पूरे देश में सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. इक्विटी मार्केट में आई गिरावट ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की ओर धकेला, जिससे सोने जैसी कीमती धातु में निवेश बढ़ा. पिछले कुछ वर्षों में सोने की कीमतें काफी हद तक स्थिर रहीं थीं, लेकिन अब वैश्विक अनिश्चितताओं और आर्थिक कारकों के चलते यह धातु फिर से आकर्षण का केंद्र बन गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षित निवेश की मांग ने इस तेजी को बल दिया है.