Gold and Silver Rate: सोने-चांदी के भाव में ठहराव, खरीदारी के लिए सुनहरा मौका या करें इंतजार ?
भारत में 24 कैरेट सोना ₹9,993 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹9,160 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹7,495 प्रति ग्राम पर स्थिर रहा. ऐसे में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹99,930 और 100 ग्राम ₹9,99,300 में बिक रहा है.
Gold and Silver Rate: सोमवार, 28 जुलाई 2025 को घरेलू बाजार में सोने की कीमतें उस समय स्थिर रहीं जब बीते सप्ताह यह अब तक के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गई थीं. हालांकि वैश्विक बाजार में बढ़ती टैरिफ दरें, भूराजनीतिक तनाव और नीतिगत बदलावों के चलते बुलियन मार्केट में जबरदस्त अस्थिरता देखी जा रही है. डॉलर के मजबूत होने और कमोडिटी बाजार की तेज प्रतिक्रियाओं के कारण घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई- 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम ₹104 और 22 कैरेट ₹95 सस्ता हुआ.
फिर भी भारत में 24 कैरेट सोना ₹9,993 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹9,160 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹7,495 प्रति ग्राम पर स्थिर रहा. ऐसे में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹99,930 और 100 ग्राम ₹9,99,300 में बिक रहा है. इन आंकड़ों के बीच त्योहारी खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है. जानते हैं 29 जुलाई को सोना-चांदी के दाम.
आज क्या है भारत में 1 ग्राम सोने का रेट
Also Read
आज क्या है भारत में सिल्वर का रेट
भारत में कैसे तय होती है सोना और चांदी की कीमत?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं, और यह बदलाव कई वजहों पर निर्भर करता है. सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय बाजार की होती है, खासकर लंदन बुलियन मार्केट और अमेरिका के COMEX की. वहां के भाव को ही भारत में रेफरेंस के रूप में लिया जाता है.इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी कीमतों को प्रभावित करती है.अगर रुपया कमजोर होता है, तो आयात महंगा पड़ता है और सोने की कीमत बढ़ जाती है.
इसके अलावा भारत सरकार द्वारा लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स भी फाइनल रेट में शामिल होते हैं. देश की प्रमुख संस्था IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) रोजाना सुबह और दोपहर में ज्वैलर्स से रेट लेकर औसत भाव तय करती है. इसी आधार पर देशभर में रेट फिक्स होता है.साथ ही MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर होने वाला वायदा कारोबार और त्योहारी मांग भी सोने-चांदी की कीमतों को ऊपर-नीचे करता है.