Gold and Silver Rate: कृष्ण जन्माष्टमी पर सोने के दाम में मामूली गिरावट! चांदी में भी हलचल बरकरार, चेक करें ताजा रेट
इसके अलावा भारत सरकार द्वारा लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स भी फाइनल रेट में शामिल होते हैं. देश की प्रमुख संस्था IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) रोजाना सुबह और दोपहर में ज्वैलर्स से रेट लेकर औसत भाव तय करती है.
Gold and Silver Rate: कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भी देशभर में सोने-चांदी के दाम में हलचल जारी है. शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 को लगातार चौथे दिन सोने के रेट में मामूली गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद 24 कैरेट शुद्ध सोना अब भी 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बना हुआ है.त्योहार के दिन भी निवेशकों और ग्राहकों की नज़र सोने की कीमतों पर टिकी हुई है.
दिल्ली, जयपुर, नोएडा और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना 1,01,490 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है.आइए जानें, 16 अगस्त को देश के अन्य बड़े शहरों में सोने के ताज़ा भाव क्या रहेंगे.
Also Read
- Petrol Diesel Price Today: जनमाष्टमी के दिन क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? यहां करें चेक
- ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वालों के लिए बुरी खबर, स्विगी ने बढ़ा दी प्लेटफॉर्म फीस, अब हर ऑर्डर पर देने होंगे इतने रुपए
- 4 की जगह 2 GST स्लैब, 5% और 18% में आएंगी वस्तुएं, पेट्रोल-डीजल होगा बाहर, केंद्र ने लिया फैसला-सूत्र
आज क्या है भारत में सोने का रेट?
आज क्या है भारत में सिल्वर का रेट?
भारत में कैसे तय होती है सोना और चांदी की कीमत?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं, और यह बदलाव कई वजहों पर निर्भर करता है. सबसे अहम भूमिका अंतरराष्ट्रीय बाजार की होती है, खासकर लंदन बुलियन मार्केट और अमेरिका के COMEX की. वहां के भाव को ही भारत में रेफरेंस के रूप में लिया जाता है.इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति भी कीमतों को प्रभावित करती है.अगर रुपया कमजोर होता है, तो आयात महंगा पड़ता है और सोने की कीमत बढ़ जाती है.
इसके अलावा भारत सरकार द्वारा लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और अन्य टैक्स भी फाइनल रेट में शामिल होते हैं. देश की प्रमुख संस्था IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) रोजाना सुबह और दोपहर में ज्वैलर्स से रेट लेकर औसत भाव तय करती है. इसी आधार पर देशभर में रेट फिक्स होता है.साथ ही MCX यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर होने वाला वायदा कारोबार और त्योहारी मांग भी सोने-चांदी की कीमतों को ऊपर-नीचे करता है.