Gold and Silver Rate: सोना-चांदी के दाम रुलाने को तैयार, चेक करें लेटेस्ट रेट
चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों और रुपये-डॉलर के भाव पर निर्भर करती हैं. अगर डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो चांदी की कीमत भारत में और बढ़ जाती है, भले ही ग्लोबल रेट स्थिर क्यों न हों.
Gold and Silver Rate: भारत में सोने की कीमतें फिर से बढ़ गईं. 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की दरों में आज अच्छी बढ़त देखने को मिली. लगातार कुछ दिनों से सोने की कीमत ऊपर जा रही है. दुनियाभर के बाजारों में भी सोना महंगा हो रहा है. इसकी वजह यह है कि लोग अपना पैसा अब सोने में लगाना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं. यही कारण है कि सोने की मांग बढ़ रही है और दाम ऊपर जा रहे हैं. भारत में सोने और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर तेजी देखने को मिली है.
शुक्रवार, 11 जुलाई को 24 कैरेट सोने का दाम ₹9,901 प्रति ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹9,076 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹7,426 प्रति ग्राम बिक रहा है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत आज ₹111.10 प्रति ग्राम और ₹1,11,100 प्रति किलोग्राम है.
चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों और रुपये-डॉलर के भाव पर निर्भर करती हैं. अगर डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो चांदी की कीमत भारत में और बढ़ जाती है, भले ही ग्लोबल रेट स्थिर क्यों न हों. चेक कर लेते हैं आज का लेटेस्ट रेट.
Also Read
- Petrol Diesel Price Today: शनिवार को कितने में होगी कार-बाइक की टंकी फुल, जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत
- स्विटजरलैंड ने दी भारत-EFTA व्यापार समझौते को मंजूरी, 16 साल की बातचीत के बाद खुला 100 अरब डॉलर का रास्ता
- निफ्टी 200, सेंसेक्स 700 अंक धड़ाम, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में क्यों आया भूचाल? ये हैं 4 बड़े कारण