Budget 2026

Gold and Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उछाल! गहने बनाने के लिए बढ़ा लें अपनी बजट, चेक करें ताजा रेट

24 कैरेट के लिए सोने का भाव ₹ 91,000 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के लिए ₹ 83,350 है. चांदी की कीमत ₹104.90 प्रति ग्राम और ₹1,04,900 प्रति किलोग्राम है. सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके अलावा अगर गहने बनाने हैं तो आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे. कीमतें आज अपडेट हो गई हैं. अलग-अलग राज्यों में इसके दाम में थोड़ा बहुत बदलाव देखा गया है.

Pinterest
Reepu Kumari

Gold and Silver Price: अगर आप सोने चांदी में निवेश करना चाहते हैं. पर्सनल इस्तेमाल के लिए सोने के गहने खरीदना चाहते हैं. अपनी खरीदारी से पहले आपको सभी जरूरी जानकारी यहां मिल जाएगी. यहां भारत में 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने की ताजा कीमतें देखें और एक सूचित निर्णय लेने के लिए उनकी तुलना भी करें. 

आज भारत में 24 कैरेट के लिए सोने का भाव ₹ 91,000 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के लिए ₹ 83,350 है. सभी कीमतें आज अपडेट की गई हैं और उद्योग मानकों के बराबर हैं.

भारत में आज सोने का भाव

सोने की दर-बैंगलोर में सोने का भाव-चेन्नई में सोने का भाव-दिल्ली में सोने का भाव-  हैदराबाद में सोने का भाव-  मुंबई में सोने का भाव

  • 22 कैरेट-    ₹85,150-    ₹85,250-    ₹85,250-    ₹85,100-    ₹85,100
  • 24 कैरेट-    ₹92,890-    ₹92,990-    ₹92,990-    ₹92,840-    ₹92,840

आज 24 कैरेट गोल्ड के दाम

सोने की कीमत
ग्राम-24K सोने की कीमत- दैनिक मूल्य परिवर्तन

  • 1 ग्राम-₹ 9,100-₹ 0
  • 8 ग्राम-₹ 72,800-₹ 0
  • 10 ग्राम-₹ 91,000-₹ 0
  • 100 ग्राम-₹ 9,10,000 -₹ 0

आज 22 कैरेट गोल्ड के दाम

ग्राम-22K सोने की कीमत -दैनिक मूल्य परिवर्तन

  • 1 ग्राम-₹ 8,335-₹ 0
  • 8 ग्राम-₹ 66,680-₹ 0
  • 10 ग्राम-₹ 83,350-₹ 0
  • 100 ग्राम-₹ 8,33,500 -₹ 0

चांदी की कीमत 

भारत में आज चांदी की कीमत ₹104.90 प्रति ग्राम और ₹1,04,900 प्रति किलोग्राम है. भारत में चांदी की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमतों से तय होती है, जो किसी भी दिशा में चलती है. इसके अलावा यह डॉलर के मुकाबले रुपये की मुद्रा चाल पर भी निर्भर करता है. अगर डॉलर के मुकाबले रुपया गिरता है और अंतरराष्ट्रीय कीमतें स्थिर रहती हैं, तो चांदी और महंगी हो जाएगी.