Cheapest Mercedes Cars: भारत में मौजूद हैं ये टॉप 5 किफायती Mercedes-Benz, देखने में एकदम स्टाइलिश
भारत में कई ऐसी Mercedes कार हैं जो बेहद ही स्टाइलिश हैं. यहां हम आपको 5 किफायती Mercedes कार बता रहे हैं.
Cheapest Mercedes Cars in India: जब भी लग्जरी गाड़ी का नाम आता है तो Mercedes-Benz का नाम जरूर लिया जाता है. कई लोग ये जानना चाहते हैं कि भारत में सबसे सस्ती Mercedes-Benz कार कौन-सी है. इसका जवाब हम आपको यहां दे रहे हैं. यहां हम आपको 5 Mercedes-Benz की जानकारी दे रहे हैं जो भारत में सबसे सस्ती हैं.
1. Mercedes-Benz A-Class Limousine: भारत में Mercedes-Benz की सबसे सस्ती कार ए-क्लास लिमोजिन है. इसकी कीमत 43.80 लाख रुपये से शुरू होती है. A-Class Limo दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है जिसमें 1.3L टर्बो-पेट्रोल और 2.0L टर्बो-डीजल है. डीजल इंजन 8 DCT के साथ आता है, जबकि 1.3L टर्बो पेट्रोल मोटर को 7-स्पीड DCT के साथ पेयर किया गया है.
2. Mercedes-Benz GLA: यह कंपनी के लाइन-अप में एक एंट्री-लेवल एसयूवी है. यह A-Class Limousine पर आधारित है. इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन्स भी वैसे ही हैं. हालांकि, GLA में 4 मैटिक ऑल-व्हील ड्राइव लेटआउट दिया गया है. यह काफी लंबी गाड़ी है. इसकी टक्कर BMW X1 और Audi Q3 से है. इसकी शुरुआती कीमत 50.50 लाख रुपये है.
Also Read
3. Mercedes-Benz C-Class Limousine: यह बेहद ही लग्जरी गाड़ी है. यह एक एग्जीक्यूटिव सेडान स्पेस है. इसकी शुरुआती कीमत 58.60 लाख रुपये है. इस गाड़ी का C300d वेरिएंट काफी क्लासी है. इसमें टर्बो-डीजल इंजल के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है. इसमें 1000 किलोमीटर का टैंक रेंज है.
4. Mercedes-Benz E-Class Limousine LWB: इसे सबसे ज्यादा CEO-फ्रेंडली कार कहा जाता है. इस E-Class LWB में S-Class से ज्यादा स्पेस दिया गया है. इसमें तीन इंजन दिए गए हैं जिसमें 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल, 2.0 लीटर टर्बो-डीजल और 3.0 लीटर टर्बो-डीजल के साथ आते हैं. सभी में 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 72.80 लाख रुपये है.
5. Mercedes-Benz GLC: GLC केवल दो इंजन ऑप्शन्स में आती है जिसमें 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.0L टर्बो-डीजल शामिल हैं. इसमें 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर यूनिट ट्रांसमिशन है, जो Mercedes-Benz के 4मैटिक सिस्टम के साथ आता है. इसकी शुरुआती कीमत 74.20 लाख रुपये है.