सपनों की Classic 500 अब सिर्फ मिनिएचर रूप में, कीमत 88000 रुपये
Royal Enfield Classic 500 को खरीदना चाहते हैं तो इसका एकमात्र तरीका 1:3 स्केल रेप्लिका है. इसकी कीमत 88,000 रुपये है. चलिए जानते हैं इसे कहां से ऑर्डर कर सकते हैं.
नई दिल्ली: अगर आप मोटरसाइकिल का शौक रखते हैं और काफी समय से Royal Enfield Classic 500 खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. बता दें कि यह मशहूर बाइक अब अपने असली रूप में उपलब्ध नहीं है. इस खरीदना है तो इसका एकमात्र 1:3 स्केल रेप्लिका उपलब्ध है, जिसकी कीमत 88,000 रुपये है. बता दें कि इसे 2009 में लॉन्च किया गया था. ध्यान रहें कि यह एक हैंडक्राफ्टर कलेक्टर आइटम है, और केवल उन लोगों के लिए हैं, जो इस तरह के आइटम को घर पर रखना पसंद करते हैं। ये बाइक रोड पर चलाने के लिए नहीं है।
Royal Enfield Classic 500 अपने 499cc सिंगल-सिलेंडर, लॉन्ग-स्ट्रोक इंजन, गहरे एग्जॉस्ट की गड़गड़ाहट और विंटेज स्टाइलिंग के साथ आती थी. इस बािक ने उन राइडर्स के दिल में जगह बनाई थी, जो तेज- स्पीड के बजया बाइक की पहचान और विरासत को अहमियत देते थे. अगले ग्यारह सालों में, यह एक ऐसी आइकॉनिक मशीन बन गई, जिसने भारत और दुनिया भर में इस ब्रांड के लिए एक बहुत बड़ा और वफादार फैन बेस बनाने में मदद की.
कंपनी ने कर दिया प्रोडक्शन बंद:
बता दें कि 2020 में BS6 एमिशन के सख्त नियमों के लागू होने के बाद इस मॉडल का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया. कंपनी को अपने मशहूर यूनिट कंस्ट्रक्शन इंजन प्लेटफॉर्म को धीरे-धीरे बंद करना पड़ा. इसके साथ ही, Classic 500 और उसकी वह खास और अनोखी आवाज भी इतिहास का हिस्सा बन गई.
इस विरासत को जिंदा रखने के लिए, Royal Enfield Apparel ने अब अपने प्रीमियम 1:3 स्केल मॉडल कलेक्शन में दो नए रंग- मेडेलियॉन ब्रॉन्ज और ऑरेंज एम्बर कलर में पेश किया है. इसके साथ ही, अब छोटे मॉडल्स की कुल संख्या नौ हो गई है. यह सिर्फ एक आम कलेक्टेबल आइटम नहीं है, बल्कि यह बारीकी से बनाया गया रेप्लिका इंजीनियरिंग की बेहतरीन कारीगरी का एक सच्चा नमूना है.
हूबहू बनाए गए हर कर्व, बोल्ट और डिजाइन एलिमेंट:
इसमें 964 अलग-अलग पुर्जे लगे हैं और इसका वजन 8.5 किलोग्राम है. यह असली मोटरसाइकिल के हर कर्व, बोल्ट और डिजाइन एलिमेंट को हूबहू दिखाता है. इसे Royal Enfield के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर या अधिकृत डीलरशिप के जरिए 5,000 रुपये की बुकिंग राशि देकर अपना ऑर्डर दे सकते हैं. इन दो कलर्स के अलावा टील ग्रीन, गन ग्रे, क्रोम ब्लैक, मैरून क्रोम, बैटल ग्रीन, ब्लैक मिराज और रेट्रो व्हाइट शामिल हैं. ये सभी असली बाइक के क्लासिक रंगों से लिए गए हैं.
Classic 500 के बंद होने के बाद से, Royal Enfield ने Interceptor 650, Continental GT 650 और हाल ही में लॉन्च हुई Classic 650 जैसी ज्यादा दमदार और बेहतर मोटरसाइकिलों के साथ अपने पोर्टफोलियो को काफी अपग्रेड किया है; Classic 650 की मौजूदा कीमत 3.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.