T20 World Cup 2026

पुलिसवाले को नमस्कार बोलो और चालान से बचो…! बिना हेलमेट चालान से बचने का तरीका हो रहा वायरल

Traffic Police Challan: बाइक चलाने वाले के लिए हेलमेट जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी पीछे बैठने वाले के लिए है. अगर ऐसा न किया गया तो चालाना कटना लाजमी हो जाता है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल रहा है जिसमें एक व्यक्ति ने बिना हेलमेट के चालान से बचने का तरीका बताया है. 

Social Media
India Daily Live

Traffic Police Challan: अगर आप बाइक चला रहे हैं और किसी को पीछे बैठा रखा है तो आपको सावधान रहना चाहिए. अगर गलती से पीछे वाले ने हेलमेट नहीं पहना है तो आपका चालान कट जाएगा. लेकिन सोशल मीडिया पर एक तरीका वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पीछे बैठा है और उसने हेलमेट नहीं लगाया है. ऐसी स्थिति में उसने चालान न कटने का एक तरीका बताया है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक व्यक्ति स्कूटर चला रहा है. इसके पीछे एक और व्यक्ति बैठा है जिसने हेलमेट नहीं लगाया है. स्कूटर चलते समय जब पुलिस बीच रास्ते में मिलती है तो वो व्यक्ति पुलिसकर्मी को नमस्कार बोलता हुआ आगे बढ़ जाता है. पुलिसवाला हेलमेट न लगाए होने पर कुछ नहीं कहता है. 

इस तरह नहीं कटेगा चालान! 

X पर एक विशाल नाम का वेरिफाइड अकाउंट है. यह व्यक्ति सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. इसने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसके कैप्शन में लिखा है कि घर पर हेलमेट भूल जाओ, बस नमस्कार पुलिस वाले बोलो और चालान कटने से बचो. देखें वीडियो- 

क्या कहते हैं ट्रैफिक नियम: 

ट्रैफिक नियमों के अनुसार, जब भी कोई बाइक या स्कूटर चला रहा होता है तो उसे हेलमेट पहनना होता है. वहीं, अगर पीछे कोई बैठा होता है तो उसे भी हेलमेट लगाना जरूरी होता है. अगर ऐसा न किया जाए तो चालान कटना लाजमी होता है. इसके लिए 1,000 रुपये का चालान है. इस तरह के नियम लोगों की सिक्योरिटी को देखकर ही बनाए जाते हैं. इन्हें मानना बेहद जरूरी है. 

वीडियो तो बन गया, लेकिन इस पूरी घटना को लेकर पुलिस क्या एक्शन लेती है ये देखना बेहद ही दिलचस्प रहेगा.