FASTag एनुअल पास की कीमत में मामूली बढ़ोतरी, नेशनल हाईवे पर यात्रा करना होगा और आसान
NHAI ने फास्टैग एनुअल पास की कीमत को बढ़ा दिया है. यह बदलाव मामूली है. इसके साथ शनल हाईवे पर यात्रा को आसान बनाया जा रहा है.
नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag एनुअल पास की कीमत में बदलाव करने की घोषणा की है. यह बदलाव साल 2026-27 के लिए किया जाएगा. एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, नई दरें 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगी. इसके मुताबिक, प्राइवेट कार, जीप और वैन मालिकों को अब एनुअल पास के लिए 3,000 रुपये के बजाय 3,075 रुपये देने होंगे.
बता दें कि FASTag एनुअल पास 15 अगस्त, 2025 को शुरू किया गया था. यह नेशनल हाईवे पर यात्रा को आसान और सस्ता बनाने के लिए उपलब्ध कराया गया था. यह उन लोगों के लिए सही रहेगा, जो हाईवे का इस्तेमाल करते हैं. इसका मुख्य उद्देश्य हर बार टोल शुल्क देने से बचना और पूरे भारत में फास्ट, कैशलेस टोल के लिए FASTag को बढ़ावा देना है. चलिए जानते हैं क्या है FASTag एनुअल पास…
क्या है FASTag एनुअल पास?
इस पास को केवल प्राइवेट, नॉन-कमर्शियल व्हीकल्स जैसे कि प्राइवेट कारों, जीपों और वैन के लिए बनाया गया है, जिनके पास पहले से ही एक चालू FASTag मौजूद है. इस पास को खरीदने और एक्टिव करने के बाद, आपका व्हीकल नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा को 200 बार तक या पूरे एक साल तक पार कर सकता है. इसके साथ आपको किसी भी टोल पर कोई भी पेमेंट नहीं करना होगा, फिर भले ही यहां का शुल्क अलग क्यों न हो.
कैसे मिलेगा FASTag एनुअल पास?
-
आप इसके लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या इसे रिन्यू कर सकते हैं.
-
इसके लिए आप Rajmarg Yatra App का इस्तेमाल कर सकते हैं या NHAI और MoRTH की आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं.
-
अपने FASTag से जुड़े अकाउंट में लॉग इन करें. फिर अपना व्हीकल नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें.
-
फिर UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके पेमेंट करें.
-
पेमेंट सफल होने के बाद, पास अपने आप आपके FASTag से जुड़ जाता है.
-
यह आमतौर पर 24 घंटों के अंदर एक्टिव हो जाता है और एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक वैलिड रहता है.
कीमत में यह छोटी-सी बढ़ोतरी NHAI को हाईवे के रखरखाव और सुधार में मदद करेगी. साथ ही बार-बार यात्रा करने वालों के लिए इस स्कीम को किफायती भी बनाए रखेगी.
और पढ़ें
- लग्जरी कारों को नया झटका, अप्रैल से Mercedes-Benz और Audi महंगी; जानिए कीमतों में कितनी होगी बढ़ोतरी
- फरवरी में Hero-Honda की सुपर टक्कर, टू-व्हीलर बाजार में किसने सबसे ज्यादा उड़ाया गर्दा; टॉप-10 लिस्ट यहां
- मारुति डिजायर का जलवा बरकरार: 25 kmpl माइलेज, 5-स्टार सेफ्टी और दमदार कैमरा के साथ मचा रही धमाल