Thar नहीं इस कार के दीवाने हैं Mirzapur के त्रिपाठी, देख लीजिए बाकियों का कार कलेक्शन
Mirzapur 3 Cast Luxury Car Collections: मिर्जापुर 3 का इंतजार लोगों को बेसब्री से था और अब उनका इंतजार खत्म हो रहा है. 5 जुलाई को सीरीज रिलीज हो रही है. यहां हम आपको इन सीरीज में मौजूद कुछ कैरेक्टर्स की कार कलेक्शन की जानकारी दे रहे हैं. ये सभी जितने एक्टिंग के दीवाने हैं उतने ही लग्जरी कार के भी दीवाने हैं.
Mirzapur 3 Cast Luxury Car Collections: अगर आप मिर्जापुर सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है. यह सीरीज 5 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. इसका क्रेज लोगों में देखा जा सकता है. अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे सीरीज को स्ट्रीम किया जा सकेगा. स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विजय वर्मा, रसिका दुग्गल भौकाल दिखाते नजर आएंगे.
ये तो हुई सीरीज की बात. अब बात कर लेते हैं इनके शौक की यानी इनके कार कलेक्शन की. इन सभी का कार कलेक्शन हाल फिलहाल में काफी चर्चा में है जिसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं. चलिए जानते हैं पंकज त्रिपाठी, अली फजल, विजय वर्मा, रसिका दुग्गल की फेवरेट कारों के बारे में.
पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया):
मिर्जापुर के कालीन भैया की बात करें तो इनकी भूमिका पूरी सीरीज में काफी अहम है. वहीं, इनकी असली जिंदगी की बात करें तो ये टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी पावरफुल गाड़ी के दीवाने हैं. सिर्फ यही नहीं इनके पास मर्सिडीज बेंज ई200 और मर्सिडीज बेंज एमएल 500 जैसी लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है.
अली फजल (गुड्डू पंडित):
मिर्जापुर के गुद्दू पंडित यानी अली फजल भी लग्जरी कार के दीवाने हैं. इन्हें कारों से बेहद प्यार हैं और इनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स6, ऑडी ए4, मर्सिडीज बेंज जीएलई और टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी गाड़ियां हैं जिन्हें ये चलाते भी नजर आते हैं.
विजय वर्मा (भरत त्यागी):
अपनी एक्टिंग से सभी को कायल करने वाले विजय वर्मा मिर्जापुर में भरत त्यागी का रोल निभा रहे हैं. जितना इन्हें अपनी एक्टिंग से प्यार है उतना ही इन्हें गाड़ियों का भी शौक है. इनके पास बीएमब्ल्यू 3 सीरीज और जीप कंपस जैसी गाड़ियों का कलेक्शन है.
रसिका दुग्गल (बीणा त्रिपाठी):
बीणा त्रिपाठी को कौन नहीं जानता है. इस रोल को निभा रही रसिका दुग्गल के पास बीएमडब्ल्यू कार है.
श्वेता त्रिपाठी (गोलू गुप्ता):
मिर्जापुर की गोलू गुप्त का रोल निभा रही श्वेता त्रिपाठी शर्मा भी गाड़ियों की शौकीन हैं. उनके पास मर्सिडीज बेंज ई क्लास 300 डी कार है.
ईशा तलवार (माधुरी यादव):
माधुरी यादव का किरदार निभा रही ईशा तलवार के पास मर्सिडीज बेंज जीएलसी एसयूवी है.
दिव्येन्दु शर्मा (मुन्ना भैय्या):
दिव्येन्दु शर्मा यानी मुन्ना भैय्या, इन्हें कौन भूल सकता है. ये इस सीरीज में तो नहीं है हैं लेकिन बिना इनके मिर्जापुर अधूरी लगती है. इसलिए इनकी कार के बारे में भी जान लेते हैं. इनके पास मर्सिडीज-बेंज जीएलएस एसयूवी है.