सुरक्षा में पास हुई Mahindra XUV 7XO, Bharat NCAP में मिले पूरे 5 स्टार; जानें क्रैश टेस्ट का रिजल्ट
महिंद्रा XUV 7XO ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी दोनों में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है. SUV को एडल्ट सुरक्षा में 30.76 और चाइल्ड सुरक्षा में 44.97 अंक मिले.
नई दिल्ली: महिंद्रा की दमदार SUV XUV 7XO ने सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इस गाड़ी को एडल्ट और बच्चों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली. टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 32 में से 30.76 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 49 में से 44.97 अंक मिले. यह टेस्ट 7-सीटर AX7 डीजल-ऑटोमैटिक के FWD और AWD वैरिएंट पर किया गया था.
फ्रंटल क्रैश टेस्ट में XUV 7XO ने 16 में से 14.76 अंक हासिल किए. ड्राइवर और आगे बैठे यात्री के सिर, गर्दन, जांघ और पैरों को अच्छी सुरक्षा मिली, जबकि छाती और निचले पैरों की सुरक्षा पर्याप्त रही. साइड इंपैक्ट टेस्ट में SUV ने पूरे 16 अंक हासिल किए. साइड पोल इंपैक्ट टेस्ट में भी इसका प्रदर्शन संतोषजनक रहा.
बच्चों की सुरक्षा में भी दमदार प्रदर्शन
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में SUV ने 49 में से 44.97 अंक हासिल किए. डायनेमिक टेस्ट में इसे 24 में से 23.97 अंक और CRS इंस्टॉलेशन में पूरे 12 अंक मिले. टेस्ट में 18 महीने और 3 साल की उम्र के बच्चों वाली डमी का इस्तेमाल किया गया. फ्रंट क्रैश में 3 साल की डमी को 8 में से 8 और 18 महीने की डमी को 7.97 अंक मिले.
Also Read
सुरक्षा फीचर्स में भी नहीं छोड़ी कसर
XUV 7XO के सभी वैरिएंट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, हिल-होल्ड और हिल-डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ऊंचे वैरिएंट में लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलता है.
डिजाइन और केबिन में प्रीमियम अंदाज
महिंद्रा की यह SUV अपने मस्कुलर और बोल्ड डिजाइन के लिए आकर्षित करती है. इसमें नई ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप और अलॉय व्हील दिए गए हैं. केबिन में पैनोरमिक सनरूफ समेत प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं. सुरक्षा के मामले में मिली 5-स्टार रेटिंग XUV 7XO की छवि को और मजबूत करती है.
इंजन और कीमत भी जान लीजिए
XUV 7XO में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 200 bhp की ताकत देता है, जबकि 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन 185 bhp पैदा करता है. SUV में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ AWD का विकल्प भी मिलता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 13.99 लाख रुपये से शुरू होकर 25.79 लाख रुपये तक जाती है.