FIFA World Cup 2026

दिसंबर में धूम मचाएंगी 4 नई SUVs, Tata, Maruti और Kia की लॉन्च डेट और फीचर्स लीक!

दिसंबर 2025 में भारतीय SUV मार्केट बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि Tata, Maruti Suzuki और Kia अपनी नई और दमदार SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं.

Pinterest
Reepu Kumari

नई दिल्ली: दिसंबर 2025 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के SUV सेगमेंट के लिए बेहद खास होने वाला है. बड़े ब्रांड्स इस महीने अपनी ऐसी कारें बाजार में उतारने जा रहे हैं, जो डिजाइन, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस के मामले में नए स्टैंडर्ड सेट कर सकती हैं. इन लॉन्चेस ने कार प्रेमियों के बीच पहले ही उत्सुकता बढ़ा दी है.

मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और किआ जैसे दिग्गज ब्रांड अपनी अपडेटेड SUVs के साथ साल के अंत को और भी शानदार बनाने की तैयारी में हैं. इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म, पावरफुल पेट्रोल इंजन और नए प्रीमियम इंटीरियर फीचर्स इन गाड़ियों को खास बनाते हैं.

मारुति सुजुकी ई विटारा: नई इलेक्ट्रिक ताकत

मारुति की नई ई विटारा को EV-फोकस्ड हार्टेक्ट ई-स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. एक बार चार्ज करने पर यह SUV 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करती है. कंपनी 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्प पेश करेगी. इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, लेवल 2 ADAS और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. यह चार वेरिएंट में 2 दिसंबर को लॉन्च होगी.


टाटा सफारी पेट्रोल: पावरफुल और किफायती विकल्प

टाटा सफारी में पहली बार पेट्रोल वेरिएंट जोड़ने जा रही है. इसमें 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन और वही ट्रांसमिशन विकल्प मिलेंगे जो इसके अन्य मॉडलों में मौजूद हैं. कंपनी का अनुमान है कि इसका पेट्रोल वर्ज़न डीजल की तुलना में ज्यादा किफायती पड़ेगा. इस वजह से इसके मार्केट में लोकप्रिय होने की संभावना ज्यादा है. टाटा सफारी पेट्रोल को 9 दिसंबर को पेश करेगी.

टाटा हैरियर पेट्रोल: ज्यादा टॉर्क और नया इंजन

टाटा हैरियर के पेट्रोल मॉडल का भी इंतजार तेजी से बढ़ रहा है. इसमें 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डायरेक्ट-इंजेक्शन इंजन दिया जाएगा, जो करीब 168 PS पावर और 280 Nm टॉर्क देगा. कंपनी इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उतारेगी. हैरियर पेट्रोल भी 9 दिसंबर को लॉन्च होगी.

किआ की नई सेल्टोस: बड़ा बदलाव और मॉडर्न डिज़ाइन

किआ की सेकंड-जेनरेशन सेल्टोस इंटरनेशनल लॉन्च के बेहद करीब है. इस बार कंपनी डिजाइन में बड़ा बदलाव कर रही है. SUV में नया मेश-पैटर्न ग्रिल, साफ C-शेप DRLs और सीधे LED हेडलैंप दिए जाएंगे. इंटीरियर में नया डैशबोर्ड और हाई-क्वालिटी मटीरियल मिलेंगे. यह मॉडल 10 दिसंबर को कोरिया में लॉन्च होगा और 2026 की शुरुआत में भारत पहुंचेगा.

SUV मार्केट में दिसंबर क्यों बनेगा स्पेशल?

इन चार बड़े लॉन्चेस के कारण दिसंबर SUV मार्केट सबसे एक्टिव महीना बनने वाला है. जहां मारुति इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, वहीं टाटा पेट्रोल इंजन वाले विकल्पों को बढ़ावा दे रही है. किआ अपना डिजाइन और टेक्नोलॉजी गेम और मजबूत कर रही है. इन सभी मॉडलों से ग्राहक को ज्यादा विकल्प, ज्यादा पावर और ज्यादा मॉडर्न फीचर्स मिलने वाले हैं.