दिल्ली में Bentley की शानदार एंट्री! यहां खोला पहला लग्जरी शोरूम, मिनटों की दूरी पर मिलेगी चमचमाती कार
ब्रिटिश कार निर्माता बेंटले मोटर्स ने भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए दिल्ली के एयरोसिटी में नया आलीशान शोरूम खोला है. देश में प्रीमियम और अल्ट्रा-लग्जरी कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.
नई दिल्ली: सड़कों पर जब शान से 'बेंटले' रफ्तार भरती है तो देखने वालों की नजरें खुद-ब-खुद थम जाती हैं. रईसों और लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी बेंटले मोटर्स ने भारत में एक बड़ा धमाका किया है. कंपनी ने भारत में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए देश की राजधानी नई दिल्ली में अपना एक नया और बेहद आलीशान शोरूम खोला है.
बेंटले ने यह नया रिटेल स्टोर भारत में अपने ऑफिशियल पार्टनर 'बर्ड ग्रुप' के साथ मिलकर शुरू किया है. कंपनी का मानना है कि भारत अब दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण लग्जरी कार बाजारों में से एक बन चुका है और वे इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते.
बेंटले ने दिल्ली से शुरू किया था रिटेल नेटवर्क
बेंटले के लिए नई दिल्ली का दिल में एक खास स्थान है. इसकी वजह यह है कि साल 2010 में कंपनी ने भारत में अपना पहला आधिकारिक रिटेल नेटवर्क इसी शहर से शुरू किया था. अब एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद कंपनी एक बार फिर दिल्ली में एक नए और आधुनिक रिटेल कॉन्सेप्ट के साथ उतरी है जिसका पूरा फोकस ग्राहकों को वर्ल्ड-क्लास एक्सपीरियंस देना है.
Also Read
- Bike Engine Ticking Sound: बाइक बंद होते ही क्यों सुनाई देती है टिक-टिक की आवाज? असली वजह जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे
- Maruti Suzuki का धमाका, देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार पेश; यहां जानिए खरीदना कितना फायदेमंद
- New Gen Audi Q7: ऑडी लवर्स के लिए गुड न्यूज, Q7 का पहला टीजर जारी; लोगों ने देखते ही कहा वाह
'एयरोसिटी' के 'वर्ल्डमार्क में खुला शोरूम
यह नया चमचमाता शोरूम दिल्ली के सबसे पॉश और बिजनेस हब 'एयरोसिटी' के 'वर्ल्डमार्क 4' में खुला है. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास होने की वजह से यहां देश-विदेश के अमीर ग्राहकों के लिए पहुंचना बेहद आसान होगा. कंपनी के मुताबिक इस शोरूम को बेंटले के ग्लोबल स्टैंडर्ड्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
यहां सिर्फ कारें नहीं बेची जाएंगी बल्कि ग्राहकों को बेंटले ब्रैंड की बेमिसाल कारीगरी, लग्जरी और आधुनिक टेक्नोलॉजी का अहसास कराया जाएगा. इस शोरूम में आने वाले लोग बेंटले की पूरी रेंज को करीब से देख सकेंगे जिसमें बेंटले बेंटायगा SUV, फ्लाइंग स्पर लग्जरी सेडान, कॉन्टिनेंटल जीटी कूपे और कॉन्टिनेंटल जीटीसी कनवर्टिबल कार शामिल हैं.
भारत में लग्जरी कार की बढ़ी डिमांड
बेंटले के अधिकारियों का कहना है कि भारत में पिछले कुछ सालों में सुपर-लग्जरी कारों की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है. लोगों की बढ़ती कमाई और प्रीमियम चीजों के प्रति बढ़ते क्रेज ने इस मार्केट को पंख लगा दिए हैं. बेंटले का यह नया निवेश दिखाता है कि ग्लोबल ब्रैंड्स को भारत के भविष्य पर कितना भरोसा है.