Tata Punch और Dzire ने बनाया रिकॉर्ड, यहां चेक करें भारत की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट
टाटा नेक्सन की 18,126 यूनिट्स की मजबूत बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17% की वृद्धि दर्शाती है. वहीं, हुंडई क्रेटा की बिक्री में पिछले वर्ष अप्रैल की तुलना में 10% की गिरावट आई है.
Top 10 best-selling cars in India: अप्रैल 2026 भारतीय ऑटो सेगमेंट के लिए धमाकेदार रहा. कई कंपनियों को उम्मीद से ज्यादा ही ग्राहकों से प्यार मिला. इतनी बिक्री हुई कि रिकॉर्ड बन गया. सबसे ज्यादा गदर काटा है मारुति डिजायर और टाटा पंच ने. अप्रैल में ऑटो सेगमेंट की बिक्री रिकॉर्ड पर अगर आप नजर डालेंगे तो कुल डिलीवरी 4,41,721 यूनिट तक पहुंच गई. जो पिछले साल की तुलना में 25% का इजाफा हुआ है.
हालांकि, मार्च 2026 की तुलना में बिक्री में 1.3% की मामूली गिरावट देखी गई. मारुति सुजुकी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार निर्माता कंपनी बनी रही. टाटा मोटर्स दूसरे स्थान पर रही, उसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा और हुंडई का स्थान रहा.
मारुति डिजायर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
मारुति डिजायर अप्रैल 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इस सेडान की 23,580 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल अप्रैल में 16,996 यूनिट्स बिकी थीं. इसने सालाना आधार पर 39% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की.
टाटा पंच दूसरे स्थान पर रहा
टाटा पंच ने बिक्री चार्ट में दूसरा स्थान हासिल किया. टाटा ने अप्रैल 2026 में पंच की 19,107 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 12,496 यूनिट्स बिकी थीं. यह सालाना आधार पर 53% की भारी वृद्धि दर्शाती है.
MPV सेगमेंट में मारुति अर्टिगा टॉप पर
मारुति एर्टिगा भारत की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी बन गई. अप्रैल 2026 में इस मॉडल की कुल 19,063 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई.
फ्रोंक्स, वैगनआर और बलेनो की मजबूत स्थिति
मारुति सुजुकी ने अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखते हुए फ्रॉनक्स, वैगनआर और बलेनो को बिक्री रैंकिंग में क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर पहुंचाया. शेष बिक्री आंकड़े नीचे दी गई सूची में उपलब्ध हैं.
अप्रैल 2026 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप कारें
- मारुति डिजायर- 23,580 यूनिट्स
- टाटा पंच- 19,107 यूनिट्स
- मारुति एर्टिगा- 19,063 यूनिट्स
- मारुति फ्रॉनक्स- 18,829 यूनिट्स
- मारुति वैगनआर- 18,648 यूनिट्स
- मारुति बलेनो- 18,306 यूनिट्स
- टाटा नेक्सन- 18,126 यूनिट्स
- मारुति स्विफ्ट- 17,829 यूनिट्स
- हुंडई क्रेटा- 15,291 यूनिट्स
- महिंद्रा स्कॉर्पियो- 14,719 यूनिट्स
- मारुति ब्रेजा- 14,124 यूनिट्स
- मारुति विक्टोरिस- 13,701 यूनिट्स
- मारुति ईको- 13,087 यूनिट्स
- हुंडई वेन्यू-12,420 यूनिट्स
- मारुति ऑल्टो- 10,856 यूनिट्स
- किआ सेल्टोस- 10,566 यूनिट्स
- किआ सोनेट- 10,537 यूनिट्स
- महिंद्रा थार- 10,459 यूनिट्स
- टोयोटा इनोवा + हाइक्रॉस- 9,630 यूनिट्स
- टोयोटा हाइराइडर- महिंद्रा बोलेरो की 9,115 यूनिट
- महिंद्रा XUV 7XO-8,917 यूनिट
- हुंडई एक्सटर- 8,630 यूनिट
- मारुति ग्रैंड विटारा- 8,096 यूनिट
- महिंद्रा XUV 3XO-7,517 यूनिट