Skoda Kodiaq नए फीचर्स के साथ लॉन्च, कीमत में इतने लाख रुपये की कटौती; जानिए अब कितने में खरीद पाएंगे
स्कोडा इंडिया ने अपडेटेड 2026 Skoda Kodiaq SUV भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है. कंपनी ने एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत में 3 लाख रुपये की कटौती की है.
नई दिल्ली: भारतीय बाजार में लग्जरी SUV पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. स्कोडा इंडिया ने अपनी अपडेटेड 2026 Skoda Kodiaq को नए फीचर्स और बदली हुई कीमतों के साथ लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फ्लैगशिप SUV को पहले से ज्यादा प्रीमियम और फीचर-रिच बनाने की कोशिश की है. खास बात यह है कि एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत में सीधा 3 लाख रुपये की कटौती की गई है, जिससे ग्राहकों का ध्यान तेजी से इस SUV की ओर बढ़ रहा है.
एक्स-शोरूम कीमत
नई Kodiaq की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 46.99 लाख रुपये तक जाता है. कंपनी ने स्पोर्टलाइन वेरिएंट में कुछ नए फीचर्स भी जोड़े हैं. हालांकि इस वेरिएंट की कीमत में 1 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं सिलेक्शन L&K ट्रिम अब पहले से 50 हजार रुपये महंगा हो गया है.
विभिन्न प्रकारों के अनुसार कीमतें (एक्स-शोरूम)
Also Read
- Tata Punch और Dzire ने बनाया रिकॉर्ड, यहां चेक करें भारत की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट
- Car AC Care Tips: चलती कार में अचानक बंद हो सकता है एसी, परेशानी बढ़ने से पहले पहचान लें ये खतरनाक संकेत
- Mahindra ATV: इंजन फौलादी, रफ्तार में सबका बाप...जवानों के लिए महिंद्रा की नई बाहुबली गाड़ी तैयार
- कोडियाक लाउंज: 36,99,000 रुपये
- कोडियाक स्पोर्टलाइन: 44,99,000 रुपये
- कोडियाक सिलेक्शन एलएंडके: 46,99,000 रुपये
ADAS सिस्टम
2026 कोडियाक की सबसे बड़ी खासियत में से एक है ADAS सिस्टम का जुड़ना. अब इस SUV में एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, एडैप्टिव हेडलाइट्स, फ्रंटल कोलिजन वार्निंग और ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, रियर ट्रैफिक अलर्ट और एग्जिट वार्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स स्पोर्टलाइन और सिलेक्शन L&K वेरिएंट में उपलब्ध हैं.
स्पोर्टलाइन वेरिएंट में अधिक फीचर्स
स्कोडा ने स्पोर्टलाइन वेरिएंट को दो नए फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है, जो पहले केवल टॉप-एंड सिलेक्शन एल एंड के ट्रिम में ही उपलब्ध थे. एसयूवी में अब 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट ग्रिल में इंटीग्रेटेड एक रोशन एलईडी स्ट्रिप दी गई है.
इंजन सेटअप में कोई बदलाव नहीं
2026 कोडियाक के मैकेनिकल पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एसयूवी में पहले की तरह ही 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है जो 204 हॉर्सपावर और 320 एनएम का टॉर्क पैदा करता है. यह पावर सात-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिए चारों पहियों तक पहुंचाई जाती है. कोडियाक लाइनअप के सभी मॉडलों में ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप स्टैंडर्ड के तौर पर दिया गया है. जो लोग नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं वो