How To Become Rich : आपको सुखी और धनवान बनाएगा इन 9 चीजों का दान

How To Become Rich : शास्त्रों में दान का विशेष महत्व बताया गया है. दान के फल से पापों का नाश होता है. इसके साथ ही व्यक्ति धनवान और समर्थ बन जाता है. आइए जानते हैं कि धनवान बनने के लिए किन चीजों का दान करना चाहिए. 

pexels
India Daily Live

How To Become Rich : हर धर्म में जरूरतमंदों की मदद और दान को काफी ऊंचा स्थान दिया गया है. मानव का धर्म ही है परोपकार करना. दान परोपकार ही एक रूप है. शास्त्रों के अनुसार दान से आप जीवन की बड़ी से बड़ी मुश्किल से छुटकारा पा सकते हैं. गरीबों और जरूरतमंदों को दान देने से सा आपको जीवन में तरक्की मिलती है. 

दान देने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है. लोग ग्रहों की शांति, मनोकामना पूर्ति और ग्रह दोषों से मुक्ति पाने के लिए दान देते हैं. दान से आप धनवान बन सकते हैं. आइए जानते हैं कि किन चीजों का दान आपको धनवान बना सकता है. 

इन चीजों का करें दान

  • काले तिल और सफेद तिलों का दान करने से आपके रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं. इसके साथ ही आपको भय से मुक्ति मिलती है. 
  • अन्न का दान करने से माता अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है और अन्न के भंडार भरे रहते हैं. 
  • सरसों के तेल का दान शनि दोष से मुक्ति दिलाता है. 
  • सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान दान करने से आपके पति की उम्र लंबी होती है और उन्हें तरक्की मिलती है. 
  • धन का दान करने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. 
  • शनिवार के दिन काले उड़द की दाल का दान करने से व्यावसाय में आ रही परेशानी का अंत होता है. 
  • अगर आपके वैवाहिक जीवन में रुकावट या समस्या आ रही है तो गुरुवार के दिन अरहर की दाल का दान करें. 
  • मंगल ग्रह से पीड़ित हैं तो मंगलवार के दिन मसूर की दाल का दान करें. इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है. 
  • काम में बाधाएं आ रही हैं तो इन्हें दूर करने के लिए बुधवार के दिन हरी मूंग दाल का दान करें. इससे आपको आर्थिक लाभ होगा. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.