आपकी लाइफ बदल देंगे प्रेमानंद महाराज के ये अनमोल विचार


Mohit Tiwari
14 Mar 2024

जीवन यही है

    मनुष्य का जीवन सत्य मार्ग पर चलने के लिए है. अपने मां-बाप और बीमारों की सेवा करो. जरूरतमंद की सामर्थ्य के अनुसार सहायता करो.

समस्याओं से निपटने का ये है तरीका

    सभी समस्याओं को सुलझाने का एक मात्र तरीका है कि प्रभु को वास्तविक स्वरूप में मानो और जीवन की समस्याएं उनपर छोड़ दो. नाम जप से सभी संकट मिट जाएंगे.

सच्चा प्रेम प्रभु से करो

    सच्चा प्रेम प्रभु से ही प्राप्त होता है. इंसान से प्रेम और मोह दुख का कारण बन सकता है.

गलत करने से खर्च होते हैं पुण्य

    महाराज जी कहते हैं कि गलत करने से आपके पुण्य खर्च होते हैं और पाप बढ़ते हैं. जब पाप का फल मिलेगा तो तुमको त्रिभुवन में कोई नहीं बचा पाएगा.

ब्रह्मचर्य की रक्षा करें

    ब्रह्मचर्य बहुत बड़ा अमृत तत्व है. इसकी रक्षा करें. मूर्खता के कारण लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं.

हमें सुधरना है

    महाराज जी कहते हैं कि कौन क्या कर रहा है. इसपर ध्यान मत दो केवल हमें सुधरना है. इसपर ध्यान दो.

कोई तुमको दुख नहीं दे सकता

    कोई भी व्यक्ति तुमको दुख नहीं दे सकता है. तुम्हारे कर्म ही उस व्यक्ति के द्वारा तुम्हें दुख के रूप में प्राप्त होते हैं.

मन को शांत करने का ये है उपाय

    मन को शांत और स्थिर करने का उपाय , प्रभु के चरणों में लीन रहना और नाम जप करना है.

क्रोध से दूर रहें

    क्रोध से कभी भी किसी का मंगल नहीं हुआ है. यह हमारे सारे गुणों का नाश कर देता है. इस कारण क्रोध से दूर रहें.

More Stories