Wednesday Remedies: सावन का पूरा महीना ही बेहद खास होता है. इस महीने का हर दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है. आज बुधवार का दिन है और यह सावन 2024 का पहला बुधवार है. बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है. भगवान गणेश भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र हैं. इस कारण उनकी आराधना करने से वे जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के विघ्न बाधाओं को हर लेते हैं.
सावन के महीने में आने वाले हर बुधवार को बेहद ही महत्वपू्र्ण माना जाता है. इस दिन कुछ आसान से उपायों को करने से सुख और समृद्धि प्राप्त होती है. आइए जानते हैं कि सावन के पहले बुधवार को कौन से उपायों को कर सकते हैं.
ज्योतिषशास्त्र में सावन को बेहद ही खास महीना माना गया है. इस दिन भगवान गणेश को सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए. इसके साथ ही उनकी आरती करके उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए.
सावन के हर बुधवार भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करें. इससे गणेश भगवान प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं.
इस महीने में बुधवार के दिन शमी का पौधा लगाना चाहिए. भगवान गणेश को शमी काफी अधिक पसंद है. शमी का पौधा लगाने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है.
सावन के महीने में भगवान गणेश को बुधवार के दिन गुड़ और धनिए के बीज का भोग लगाएं. इसके अलावा आप इस दिन मोदक या फिर लड्डुओं का भी भोग लगा सकते हैं.
बुधवार के दिन भगवान गणेश के 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का 108 बार जप करें
सावन के सभी बुधवार पर भगवान गणेश के अर्थवाशीर्ष और गणेश स्त्रोत का 11 बार पाठ करें. इससे जीवन की सभी अड़चनें दूर हो जाती हैं.
सवा पाव मूंग दाल को पानी में उबालकर उसमें देसी घी और चीनी मिलाकर किसी गाय को खिलाएं. इससे बुध दोष भी कम हो जाता है. ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.