IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Budh Gochar : 3 राशि वालों का जागेगा भाग्य, जब बुध करेंगे मेष में प्रस्थान

Budh Gochar : ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क और विवेक का कारक माना जाता है. आगामी 26 मार्च को बुध मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध का यह गोचर कई राशि वालों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है.

freepik
India Daily Live

Budh Gochar : बुध का ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. आगामी 26 मार्च को बुध ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने वाले हैं. बुध के मेष राशि में प्रवेश करने से कई राशि वालों का सोया हुआ भाग्य जागने वाला है. 

जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. कुछ के लिए यह शुभ तो कुछ के लिए यह अशुभ रहता है. बुध ग्रह को बुद्धि और विवेक का कारक माना जाता है. अभी ये मीन राशि में नीच अवस्था में मौजूद हैं. होली के बाद 26 मार्च को मेष राशि में जब बुध प्रवेश करेंगे तो कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा. आइए जानते हैं कि बुध का मेष राशि में गोचर किन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर काफी अच्छा रहने वाला है. इस दौरान आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको लाभ मिलेगा. इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. इसके साथ ही परिवार में वातावरण खुशनुमा बना रहेगा. 

मिथुन राशि 

यह गोचर मिथुन राशि वालों के लिए काफी शुभ रहने वाला है. इस दौरान सुख और समृद्धि का आगमन होगा. कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहने वाला है. साथियों का भी आपको सहयोग मिलेगा. अधिकारियों का भी सानिध्य आपको मिलेगा. नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी. 

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर काफी अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र और व्यापार के लिए भी यह गोचर काफी बेहतर रहने वाला है. इस दौरान आप नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं. व्यापार में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. मुश्किल कार्यों में भी आपको सफलता मिलेगी. दांपत्य जीवन सुखमय होगा. परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा. 

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.