रंगभरी एकादशी आज, राशि के अनुसार करें ये काज
मेष राशि
इस राशि वालों को भगवान श्रीहरि विष्णु का गंगाजल से अभिषेक करके उन्हें पीले चंदन का लेप लगाना चाहिए.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले आज 'ओम नारायणाय नमः' मंत्र का जाप करें.
मिथुन राशि
भगवान श्रीहरि विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं.
कर्क राशि
भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.
सिंह राशि
भगवान श्रीहरि विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें और उनको गुड़ का भोग लगाएं.
कन्या राशि
भगवान श्रीहरि विष्णु को पीला चंदन अर्पित करें.
तुला राशि
भगवान श्रीहरि विष्णु का गंगाजल और कच्चे दूध से अभिषेक करें.
वृश्चिक राशि
प्रभु श्रीहरि विष्णु का दही और शहद से अभिषेक करें. इसके साथ ही ओम भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें.
धनु राशि
भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करें.
मकर राशि
भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए श्रीविष्णु चालीसा का पाठ करें.
कुंभ राशि
रंगभरी एकादशी को भगवान श्रीहरि विष्णु को गुड़ और चने की दाल अर्पित करें. इसके साथ ही हल्दी की गांठ भी अर्पित करें.
मीन राशि
भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए मीन राशि वालों को ओम विष्णवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए.