Shani Vakri 2026: शनि की टेढ़ी चाल से इन 3 राशियों को झेलनी पड़ सकती है दिक्कतें! जानें उपाय
शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन और धैर्य का ग्रह माना जाता है. जब शनि वक्री होते हैं तो यह समय आत्ममंथन, पुराने कर्मों की समीक्षा और जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने का होता है. ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास के मुताबिक इस अवधि में हर राशि पर असर अलग-अलग होता है, लेकिन कुछ राशियों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए.
Shani Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2026 में शनि देव की वक्री चाल शुरू होने वाली है. 27 जुलाई 2026 को शनि वक्री होंगे और यह स्थिति 11 दिसंबर 2026 तक रहेगी. यानी पूरे 138 दिनों तक शनिदेव मीन राशि में उल्टी चाल चलेंगे. इस दौरान कई राशियों पर इसका खास असर देखा जा सकता है.
शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन और धैर्य का ग्रह माना जाता है. जब शनि वक्री होते हैं तो यह समय आत्ममंथन, पुराने कर्मों की समीक्षा और जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने का होता है. ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. अनीष व्यास के मुताबिक इस अवधि में हर राशि पर असर अलग-अलग होता है, लेकिन कुछ राशियों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए.
इन तीन राशियों को रहे विशेष सतर्क
कर्क राशि
Also Read
कर्क राशि वालों पर शनि की वक्री चाल का प्रभाव करियर, परिवार और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. नौकरी या व्यापार में अचानक रुकावटें आ सकती हैं. रिश्तों में तनाव बढ़ने की आशंका है. ऐसे में धैर्य रखना बहुत जरूरी होगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य में सावधानी रखनी चाहिए. खर्चे बढ़ सकते हैं और अनावश्यक तनाव भी हो सकता है. पारिवारिक कलह से बचने के लिए संयम बनाए रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. स्वास्थ्य, प्रतिस्पर्धा और निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है. शनि की यह चाल उन्हें अपने कामों में ज्यादा मेहनत करने का संदेश दे रही है.
शनि वक्री का मतलब
खगोलीय दृष्टि से शनि वास्तव में पीछे नहीं चलते. पृथ्वी और शनि की गति के अंतर के कारण ऐसा लगता है. ज्योतिष में इसे कर्म फल की जांच और सुधार का समय माना जाता है.
सरल और प्रभावी उपाय
शनिवार को काले तिल, सरसों का तेल या काले कपड़े का दान करें.
'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का रोज 108 बार जाप करें.
शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें.
शराब, मांसाहार और नशे से दूर रहें.
ज्योतिष विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इस दौरान घबराने की बजाय सकारात्मक रहें. मेहनत, ईमानदारी और धैर्य से काम लें तो शनि देव प्रसन्न होकर अच्छे फल देते हैं. हर राशि के लोग अपनी कुंडली का पूरा विश्लेषण करवाकर व्यक्तिगत उपाय अपनाएं तो बेहतर रहेगा. शनि वक्री का यह दौर जीवन को संतुलित बनाने का मौका भी देता है. सही कर्म और सकारात्मक सोच के साथ इस चुनौतीपूर्ण समय को पार किया जा सकता है.