menu-icon
India Daily

Yearly Horoscope 2024 : जानें वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है नया साल 2024?

राशि चक्र की आठवीं राशि वृश्चिक है. इस राशि का प्रतीक /चिह्न बिच्छू है. इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं. जिन लोगों का नाम इन अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से आरंभ होता है, उनकी राशि वृश्चिक होती है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है.

Mohit Tiwari
Edited By: Mohit Tiwari
Yearly Horoscope 2024 : जानें वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है नया साल 2024?

हाइलाइट्स

  • इस वर्ष स्वास्थ्य के प्रति रहें सावधान
  • अच्छी रहेगी आपकी लव लाइफ

ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के माध्यम से राशिफल का आंकलन किया जाता है. आपके लिए नया साल कैसा रहने वाला है, इसके बारे में आप अपने राशिफल से जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम  विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है.

वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 (Scorpio yearly horoscope 2024)

 राशि चक्र की आठवीं राशि वृश्चिक है. इस राशि का प्रतीक /चिह्न बिच्छू है. इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं. जिन लोगों का नाम इन अक्षर तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू से आरंभ होता है, उनकी राशि वृश्चिक होती है.

करियर राशिफल

यह वर्ष करियर में स्थायित्व लाएगा. जिस नौकरी में आप लगे हुए हैं, उसी में लगे रहना आपको सफलता भी देगा. हालांकि बीच-बीच में नौकरी बदलने के योग बनेंगे. यदि आप चाहें तो अपनी सुविधानुसार नौकरी बदल सकते हैं. हालांकि नौकरी में पदोन्नति अक्टूबर के बीच मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. राहु पंचम भाव में रहकर बुद्धि को तेज बनाएंगे. शिक्षा की ओर मुड़ना आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा. 

स्वास्थ्य राशिफल

देव गुरु बृहस्पति 1 मई तक छठवें भाव में रहेंगे, जिस कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ेंगी. 

दांपत्य राशिफल

बुध और शुक्र प्रथम भाव में और पंचम भाव में राहु की उपस्थिति प्रेम को बढ़ाने में आपकी मदद करेगी. आप रूमानियत से भरे रहेंगे और अपने प्रियतम के लिए कुछ भी करेंगे. इससे आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी.

Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.  theindiadaily.com  इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.