जुलाई में बनेंगे कई शुभ राजयोग, इन 5 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते
जुलाई 2026 में हंस, भद्र, गजकेसरी, नवपंचम और दशांक सहित कई शुभ राजयोग बन रहे हैं. चलिए जानते हैं ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इनका सबसे अधिक लाभ किस राशि को होगा.
नई दिल्ली: जुलाई 2026 का महीना ज्योतिष के अनुसार कई शुभ और प्रभावशाली योगों के कारण खास माना जा रहा है. इस महीने हंस राजयोग, भद्र राजयोग, गजकेसरी राजयोग, नवपंचम दृष्टि योग, गुरु आदित्य योग, दशांक योग और व्यतिपात योग जैसे कई शुभ संयोग अलग-अलग तिथियों पर बनेंगे. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इन योगों का असर कई राशियों पर सकारात्मक रह सकता है. विशेष रूप से वृषभ, कर्क, तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को करियर, धन, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में लाभ मिलने की संभावना बताई जा रही है.
जुलाई में सबसे पहले हंस राजयोग का प्रभाव रहेगा. यह योग देवगुरु बृहस्पति की मजबूत स्थिति के कारण बनता है. ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, भाग्य, सुख और समृद्धि का कारक माना जाता है. इस योग के प्रभाव से करियर में नए अवसर मिलने, शिक्षा में सफलता और सम्मान बढ़ने की संभावना रहती है.
भद्र राजयोग
7 जुलाई 2026 को बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे, जिससे भद्र महापुरुष राजयोग बनेगा. यह योग व्यापार, संचार, लेखन, मीडिया, शिक्षा और नेटवर्किंग से जुड़े लोगों के लिए शुभ माना जाता है. इस दौरान निर्णय लेने की क्षमता बेहतर हो सकती है और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
Also Read
गजकेसरी राजयोग
जुलाई में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग भी बनेगा. ज्योतिष मान्यता के अनुसार यह योग मान सम्मान, पद प्रतिष्ठा और अचानक धन लाभ के अवसर प्रदान करने वाला माना जाता है. वहीं 20 जुलाई 2026 को गुरु और वरुण ग्रह के विशेष कोण से नवपंचम दृष्टि योग बनेगा, जिसे रुके हुए कार्यों में गति और सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जाता है.
महीने के पहले दिन यानी 1 जुलाई को सूर्य और अरुण की विशेष स्थिति से दशांक योग बनेगा. माना जाता है कि यह योग आर्थिक राहत, पारिवारिक सुख और आत्मविश्वास में वृद्धि का कारण बन सकता है.
किन राशियों को होगा इसका लाभ?
ज्योतिषियों के अनुसार वृषभ राशि वालों के रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. कर्क राशि के जातकों को शिक्षा, निवेश और पारिवारिक जीवन में लाभ मिलने की संभावना है. तुला राशि वालों के लिए विवाह, करियर और मानसिक शांति के योग बन सकते हैं.
वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा, पदोन्नति और नए आय स्रोत मिल सकते हैं. वहीं धनु राशि के जातकों को व्यापार विस्तार, साझेदारी और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है. हालांकि ज्योतिषीय फलादेश मान्यताओं पर आधारित होते हैं. वास्तविक परिणाम व्यक्ति की कुंडली, ग्रह दशा और अन्य ज्योतिषीय कारकों पर भी निर्भर करते हैं.