Sun Transit : सूर्य मीन में करेंगे प्रस्थान, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
Sun Transit : ग्रहों के राजा सूर्य किसी एक राशि में 1 माह तक रहते हैं. इसके बाद वे गोचर कर जाते हैं. 14 मार्च को सूर्य मीन रासि में प्रस्थान करने जा रहे हैं. ऐसे में कुछ राशि वालों को बेहद ही सावधान रहने की आवश्यकता है.
Sun Transit : सूर्य ग्रहों के राजा हैं. इसके साथ ही सूर्य को आत्मा, आत्मविश्वास, आत्मसम्मान का कारक माना जाता है. सूर्य का शुभ प्रभाव व्यक्ति को जीवन में राजा बना सकता है. वहीं, इसका अशुभ प्रभाव रंक बना सकता है. सूर्य की कुंडली में अच्छी स्थिति उत्तम स्वास्थ्, शक्ति औक सुख का कारक होती है.
14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मीन राशि में सूर्य के प्रस्थान का असर सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है. कुछ के लिए यह शुभ तो कुछ के लिए यह अशुभ रहने वाला है. मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं. बृहस्पति ग्रह सूर्य के मित्र हैं. इस कारण सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से देश दुनिया में कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगे. यह गोचर वृषभ, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए तो बेहद ही शानदार रहने वाला है. वहीं कुछ ऐसी भी राशियां हैं, जिनके लिए यह गोचर अच्छा नहीं रहने वाला है. आइए जानते हैं कि वे कौन की राशियां हैं, जिनके लिए सूर्य का मीन राशि में गोचर अच्छा नहीं रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का मीन राशि में गोचर इनके 8वें भाव में होने जा रहा है. यह भाव लंबी आयु, अचानक घटने वाली घटनाओं आदि के लिए होता है. सिंह राशि में सूर्य लग्न भाव के स्वामी हैं. सूर्य का मीन राशि में गोचर इस राशि वालों के लिए खराब रहने वाला है. इस दौरान इस राशि वालों को अपने करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. सेहत को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है. आंखों संबंधित परेशानी आपको झेलने के लिए मिल सकती है. इसके साथ ही हड्डियों की समस्या भी आपको परेशान कर सकती है. अपने अंहकार और गुस्से पर काबू रखें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य 12वें भाव के स्वामी हैं. यह अब विवाह और पार्टनरशिप के भाव में गोचर करने जा रहे हैं. इस गोचर से आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं. पार्टनर के साथ भी मतभेद होने की आशंका है. इस दौरान आपके पार्टनर की सेहत में भी समस्या आ सकती है. अहंकार और बहस से बचें. इस दौरान चिड़चिड़ापन आपके ऊपर हावी हो सकता है. इसके साथ ही आप हाई बीपी, माइग्रेन आदि बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं.
करें ये उपाय
जिन राशि वालों के लिए सूर्य का मीन राशि में गोचर गोचर अच्छा नहीं रहेगा. वे कुछ आसान से उपायों को कर सकते हैं.
आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें.
- गरीबों और जरूरतमंदों को लाल रंग के वस्त्र दान में दें.
- रविवार के दिन अनार का दान करें.
- सूर्य देव का पूजन करें.
- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.