चैत्र नवरात्रि में गुप्त दान करें ये खास चीजें, मां दुर्गा की बरसेगी खास कृपा; घर में आएंगे अच्छे दिन

कुछ दिनों में चैत्र नवरात्रि शुरू हो जाएगी. इस दौरान गुप्त दान का काफी महत्व माना जाता है, लेकिन अगर कुछ खास चीजें दान की जाए तो वे और भी ज्यादा फलदायी होती है.

Pinterest
Shanu Sharma

साल में दो बार नवरात्रि मनाई जाती है. पहली शारदीय और दूसरी चैत्र नवरात्रि होती है. चैत्र नवरात्रि को काफी विशेष कहा जाता है. यह खास त्योहार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाती है. इस साल यह पावन त्योहार 19 मार्च से मनाया जाएगा. वहीं इसका समापन 27 मार्च को  होगा.

पंडितों की मानें तो इस बार माता रानी पालकी पर सवार होकर धरती पर आएंगी और हाथी पर सवार होकर विदा लेंगी. माता रानी की सवारी को काफी अहम माना जाता है. कहा जाता है कि इस दौरान माता जिस सवारी से आती है उसका काफी असर होता है. 

मां दुर्गा के नौ रूप

नवरात्रि के दौरान माता रानी के 9 रूपों की पूजा की जाती है. भक्त पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं और इस दौरान पूजा-पाठ भी काफी खास तरीके से किया जाता है. कुछ लोगों नौ दिन फल खाकर रहते हैं और कुछ लोग केवल एक वक्त का वे भी व्रत के लिए खास तौर पर तैयार किया गया भोजन. हालांकि शास्त्रों में इस दौरान दान का काफी महत्व दिया गया है.

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दौरान दान करने से दरिद्रता दूर हो जाती है. कहा जाता है कि इस दौरान आप जो भी दान करते हैं, उसका कई गुना आपके पास वापस आ जाता है. लेकिन अगर कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो वह आपको विशेष कृपा देती है. तो चलिए  जानते हैं क्या है वह विशेष वस्तुएं.

किन वस्तुओं के दान से मिलेगा लाभ?

  • चैत्र नवरात्रि के दौरान सुहागन महिलाएं अगर सुहाग की चीजें दान करें तो यह काफी खासहो सकता है. आप चाहें तो लाल चुनरी, लाल सारी या सुहाग से जुड़ी कोई भी वस्तु दान कर सकती हैं. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होगा.
  • पढ़ाई करने वाले लो कन्याओं को भोजन खिलाएं. इसके साथ आप पढ़ाई से जुड़ी चीजें जैसे किताब, कॉपी, कलम दान कर सकते हैं. छोटी कन्याओं को ये दें क्योंकि उन्हें मां दुर्गा का रूप माना जाता है.
  • इस दौरान आप चाहें तो फल का दान या जूस भी कर सकते हैं. माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है और घर में खुशहाली आती है. 
  • इस त्योहार के दौरान चावल, आटा, चीनी या कोई भी सफेद मिठाई का दान कर सकते हैं. ऐसा करने से आपका घर की दरिद्रता दूर हो जाएगी और आपका जीवन हमेशा खुशहाल बना रहेगा.