US Israel Iran War

आज चंद्रमा-शनि के प्रभाव से इन राशियों के जीवन में होगा बदलाव, जानें क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

9 मई 2026 को चंद्रमा और शनि के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या कहती हैं आज की राशियां.

india daily
Km Jaya

नई दिल्ली: आज 9 मई 2026 शनिवार का दिन ग्रहों की चाल के कारण कई राशियों के लिए बड़े बदलाव लेकर आया है. ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा मकर राशि में श्रवण नक्षत्र में मौजूद हैं. खास बात यह है कि चंद्रमा शनि के प्रभाव वाले स्थान में हैं, जिससे लोगों के स्वभाव में शांति तो रहेगी लेकिन मन में बेचैनी, घबराहट और नकारात्मक सोच बढ़ सकती है. 

वहीं सूर्य और बुध मेष राशि, शुक्र वृषभ राशि, गुरु मिथुन राशि, केतु सिंह राशि, राहु कुंभ राशि और मंगल व शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इन ग्रह स्थितियों का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलेगा.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए व्यापार में सुधार के संकेत हैं. प्रेम संबंध मजबूत होंगे लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है. 


वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भाग्य का साथ रहेगा और नौकरी व व्यापार में तरक्की के योग हैं. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि चोट या परेशानी का खतरा बन सकता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. रिश्तों में मिठास आएगी और नौकरी में सफलता मिल सकती है.
 
सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को विरोधियों पर जीत मिलेगी लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है. 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है.

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए भौतिक सुख बढ़ने के संकेत हैं लेकिन घरेलू विवाद परेशान कर सकते हैं. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का पराक्रम बढ़ेगा और व्यापार में सफलता मिलेगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों को निवेश से बचने की सलाह दी गई है. जुआ, सट्टा और लॉटरी से दूर रहना बेहतर होगा.

मकर राशि 

मकर राशि वालों के लिए सम्मान बढ़ने के योग हैं. समाज में सराहना मिलेगी और व्यापार अच्छा रहेगा. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को मानसिक तनाव और घबराहट का सामना करना पड़ सकता है. 

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और शुभ समाचार मिलने की संभावना है.

ज्योतिषियों का कहना है कि आज मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है. कई राशियों को शुभ अवसर मिलेंगे तो कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी.