आज सुबह चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में एक साथ मौजूद हैं. दोनों ग्रहों की यह स्थिति गजकेसरी योग जैसा शुभ प्रभाव बना रही है, जिससे दोपहर तक मन में स्थिरता, आत्मविश्वास और सकारात्मकता बनी रह सकती है. हालांकि बुध के कुछ कमजोर होने के कारण निर्णय लेने या बात को स्पष्ट तरीके से रखने में थोड़ी उलझन हो सकती है.
सुबह घर और परिवार से जुड़े मामलों में सुकून मिलेगा. घर के बड़े या मां का सहयोग मन को राहत देगा.
आज साहस और संवाद से जुड़े कामों में तेजी रहेगी. किसी जरूरी विषय पर अपनी बात रखने के लिए समय अच्छा है.
मिथुन
आज ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा, लेकिन बेचैनी और जल्दबाजी से बचना होगा. सुबह धन और वाणी से जुड़े मामलों में स्थिरता रहेगी.
कर्क राशि वालों के लिए सुबह का समय विशेष शुभ रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यक्तित्व में आकर्षण दिखाई देगा. गुरु का प्रभाव कई मामलों में सकारात्मकता देगा.
सुबह का समय शांत रहेगा और अकेले में कुछ समय बिताना मन को अच्छा लगेगा. दोपहर बाद चंद्रमा के राशि परिवर्तन से भावनाओं में उतार-चढ़ाव आ सकता है.
मन और बुद्धि दोनों सक्रिय रहेंगे, लेकिन सोच और बोलने में थोड़ी उलझन हो सकती है. जरूरी फैसले सोच-समझकर लें.
आज व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास रहेगा. सुबह करियर से जुड़े कामों में सक्रियता बढ़ेगी. दोपहर बाद मेहनत का फायदा लाभ और संपर्कों के रूप में मिल सकता है.
मन में भावनाओं की तीव्रता बनी रह सकती है. कोई अचानक खबर या छिपी हुई बात आपको परेशान कर सकती है. सुबह भाग्य और पिता से जुड़े मामलों में सक्रियता रहेगी.
सुबह भाग्य को लेकर हल्का संशय या मन में भारीपन महसूस हो सकता है. धैर्य रखें, दोपहर बाद स्थिति बेहतर होगी. कोई अप्रत्याशित लेकिन लाभदायक खबर मिल सकती है.
साहस और बातचीत से जुड़े मामलों में धीमी लेकिन मजबूत प्रगति होगी. लगातार मेहनत करते रहें. करियर में सफलता और सम्मान के योग हैं.
आज व्यक्तित्व में आकर्षण और रहस्यमय प्रभाव बना रहेगा. सुबह स्वास्थ्य और प्रतियोगिता से जुड़े मामलों पर ध्यान देना होगा.
आज प्रेम, रचनात्मकता और भाग्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. कोई नया विचार या रिश्ता जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.