इन राशि के जातकों को होगा धन लाभ, पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

आज 9 मार्च 2026 का दैनिक राशिफल: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए शुभ योग बन रहे हैं.

India Daily
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: आज 9 मार्च 2026 का दैनिक राशिफल: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए शुभ योग बन रहे हैं, जबकि कुछ के लिए सावधानी जरूरी है. कुल मिलाकर स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार और परिवार पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का हाल.

मेष: चोट-चपेट या परेशानी का खतरा है. परिस्थितियां प्रतिकूल हैं. स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार प्रभावित रहेंगे. सावधानी बरतें. 

वृषभ: दांपत्य जीवन में सुधार आएगा. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. नौकरी अच्छी चलेगी. प्रेम, संतान और व्यापार शुभ हैं. 

मिथुन: शत्रुओं पर दबदबा रहेगा, लेकिन थोड़ी परेशानी जारी रहेगी. स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. व्यापार में लाभ होगा. 

कर्क: भावुकता में फैसला न लें. प्रेम में झगड़े से बचें. व्यापार औसत रहेगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है. 

सिंह: घर में कलह के योग हैं. भौतिक सुख बढ़ेगा. प्रेम-संतान का साथ, व्यापार में वृद्धि होगी. श्वास संबंधी समस्या हो सकती है. 

कन्या: पराक्रम सफल होगा. नौकरी-रोजगार में तरक्की होगी. शत्रुओं पर जीत मिलेगी. स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा होगा. 

तुला: धन का आगमन होगा. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी. मन उदास रहेगा, जल्दबाजी में ज्यादा न बोलें. निवेश टालें. 

वृश्चिक: सौम्य और शुभ रहेंगे. स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा. व्यापार बहुत अच्छा होगा. 

धनु: मन चिंतित रहेगा. अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. व्यापार सामान्य रहेगा. 

मकर: आय के नए रास्ते खुलेंगे. पुराने स्रोत से भी लाभ होगा. धन का आगमन हो सकता है. परिवार में वृद्धि होगी. 

कुंभ: कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा, लेकिन घबराहट रहेगी. 

मीन: परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम-संतान का साथ मिलेगा.