Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की खुलेगी किस्मत, नौकरी-धन और करियर में मिलेंगे बड़े मौके
Aaj Ka Rashifal: आज 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा.
Aaj Ka Rashifal: आज 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर कुछ राशियों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ लोगों को लेन-देन और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.
मेष: आज का दिन शानदार रहेगा. नौकरी में तरक्की और वेतन बढ़ने के योग हैं. परिवार में खुशियां रहेंगी और जीवनसाथी का अच्छा सहयोग मिलेगा.
वृष: पढ़ाई और करियर में सफलता मिल सकती है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा. व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
Also Read
मिथुन: आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. विद्यार्थियों को प्रतियोगिता या खेलकूद में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है. कारोबारियों को किसी बड़ी कंपनी के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा.
कर्क: शिक्षा और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि, पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें.
सिंह: आज का दिन बहुत खास है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है और सरकारी क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं. आमदनी बढ़ेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे.
कन्या: कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे. प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं.
तुला: कारोबार में लाभ के योग हैं, खासकर कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. बिजनेस मीटिंग सफल रहेगी. जीवनसाथी को मिली सफलता से आपको भी खुशी होगी.
वृश्चिक: आज नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा. काम में नए आइडिया आपको दूसरों से आगे ले जा सकते हैं. बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे और प्रमोशन की संभावना बन सकती है.
धनु: बिजनेस योजनाएं सफल हो सकती हैं और धन लाभ के रास्ते खुलेंगे. मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों को अच्छा अवसर मिल सकता है. कला और क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी.
मकर: शिक्षा से जुड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है. परीक्षा में अच्छे परिणाम और अच्छे कॉलेज में दाखिले के योग हैं. खानपान पर ध्यान देने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
कुंभ: नौकरी का कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे भविष्य को लेकर सुरक्षा महसूस होगी. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और काम करने का तरीका भी बदलेगा.
मीन: आज सफलता के कई अवसर हैं. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिल सकती है. प्रॉपर्टी कारोबार में फायदा होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और अचानक धन लाभ भी हो सकता है.