menu-icon
India Daily

रेवती नक्षत्र और विष योग का प्रभाव, जानिए किस राशि के लिए शुभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

आज चंद्रमा मीन राशि में रेवती नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं. जबकि शनि के साथ बना विष योग कई राशियों के लिए मानसिक तनाव और निर्णयों में सावधानी का संकेत दे रहा है. वहीं कुछ राशियों को निवेश, व्यापार और आय के मामले में लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
रेवती नक्षत्र और विष योग का प्रभाव, जानिए किस राशि के लिए शुभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Courtesy: India Daily

आज मंगल वृषभ राशि में, सूर्य और बुध मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शनि और चंद्रमा का विष योग मीन राशि में बना हुआ है. चंद्रमा सायंकाल तक रेवती नक्षत्र में रहेंगे. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल.

मेष राशि

आज मानसिक तनाव बना रह सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव महसूस होगा. साझेदारी के मामलों में सावधानी रखें और फिलहाल किसी नए निवेश से बचें. 

वृषभ राशि

आय के नए स्रोत बन सकते हैं. किसी समाचार से भ्रम की स्थिति बन सकती है, लेकिन आगे चलकर वही आपके लिए लाभदायक साबित होगा. व्यापार अच्छा रहेगा और निवेश करना लाभकारी हो सकता है. 

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं है. प्रेम संबंध और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा. व्यापार में धीरे-धीरे मजबूती आएगी और निवेश किया जा सकता है.

कर्क राशि

आज यात्रा टालना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. प्रेम जीवन और संतान पक्ष मजबूत रहेगा. व्यापार में सफलता मिलेगी और निवेश के लिए समय अनुकूल है.

सिंह राशि

सायंकाल तक स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें और किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें. प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा. व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी. 

कन्या राशि

स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. नए प्रेम संबंध की शुरुआत कुछ दिन टालना बेहतर रहेगा. व्यापार अच्छा रहेगा और निवेश के लिए समय अनुकूल है. 

तुला राशि

विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा. ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी तथा बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं. 

वृश्चिक राशि

मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति बन सकती है. प्रेम संबंधों में विवाद होने की आशंका है. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को फिलहाल टाल दें. विद्यार्थियों को नई पढ़ाई शुरू करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. 

धनु राशि

भूमि, भवन या वाहन में निवेश करने से बचें. पारिवारिक विवाद की संभावना है, इसलिए धैर्य से काम लें. अपने और माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. व्यापार अच्छा रहेगा. लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा.

मकर राशि

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे. प्रेम संबंध और संतान पक्ष मजबूत रहेगा. नए रिश्ते की शुरुआत करने से पहले थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा. मां काली की आराधना लाभकारी रहेगी.

कुंभ राशि

अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए पुराने रिश्तों को संभालकर रखें. धन हानि की आशंका है, इसलिए निवेश से बचें. नीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा.

मीन राशि

मानसिक बेचैनी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां परेशान कर सकती हैं. प्रेम संबंध और संतान पक्ष में भी चुनौतियां रहेंगी. आज नकारात्मकता महसूस हो सकती है, लेकिन यह स्थिति अस्थायी रहेगी और सायंकाल के बाद सुधार के संकेत हैं.