Weather IMD

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा सुखद, मिलेगा मेहनत का फल

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है. दशमी तिथि दोपहर 2 बजे तक रहेगी. सुबह 9:02 बजे तक ध्रुव योग और शाम 4:51 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा.

India Daily
Shilpa Srivastava

Aaj Ka Rashifal: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है. दशमी तिथि दोपहर 2 बजे तक रहेगी. सुबह 9:02 बजे तक ध्रुव योग और शाम 4:51 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. रोहिणी नक्षत्र शाम 4:52 बजे तक रहेगा. आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा, साथ ही लकी नंबर और लकी रंग भी.

मेष: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा और घर में समृद्धि आएगी. किसी समस्या को आप खुद सुलझा लेंगे. पारिवारिक कामों में व्यस्तता रहेगी, जिससे थकान हो सकती है. कोई करीबी रिश्तेदार मदद मांग सकता है, जिसे आप निराश नहीं करेंगे. 

वृषभ: दिन लाभदायक रहेगा. अपनी काबिलियत से काम सफल करेंगे. शाम फैमिली के साथ अच्छी बीतेगी. वित्तीय फैसलों में फायदा होगा. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा. छात्र प्रतियोगी परीक्षा में बैठ सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.


मिथुन: दिन नई उमंग लेकर आया है. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. रोजगार में नए अवसर मिलेंगे. परिवार वाले काम की तारीफ करेंगे. फालतू खर्च से बचें और सेविंग अपनाएं. दांपत्य रिश्तों में मिठास आएगी. बड़े प्रोजेक्ट पर काम का मौका मिलेगा, लेकिन कड़ी मेहनत की जरूरत होगी.

कर्क: दिन उत्साह से भरा रहेगा. कारोबार में बदलाव फायदेमंद साबित होंगे. इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने पर अच्छा ऑफर मिल सकता है. फैमिली के साथ सुखद समय बीतेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी. शुभ संदेश मिलेगा. सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर मनपसंद जगह पर हो सकता है.

सिंह: दिन अच्छा रहेगा. नए विचारों पर काम करने से मुनाफा बढ़ेगा. लक्ष्य पर फोकस रखें तो सुखद परिणाम मिलेंगे. कठिन काम में आत्मविश्वास बनाए रखें. आलस्य से काम न टालें. दुविधा में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें. बुजुर्गों की मदद और देखभाल करें.

कन्या: दिन शानदार रहेगा. रोजगार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. ऑफिस का काम समय पर पूरा होगा. राजनीति क्षेत्र वाले लोगों को नया अनुभव मिलेगा. घर में धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी हो सकती है. जरूरी काम समय से पूरा होगा और उलझन दूर होगी.

तुला: दिन बेहतरीन रहेगा. व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. कारोबार व्यवस्थित रहेगा, लेकिन लेन-देन में सावधानी रखें. छात्रों को किसी विषय में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा. व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें.

वृश्चिक: दिन मिला-जुला रहेगा. विनम्र स्वभाव की सराहना होगी. चुनौतियों का सूझबूझ से समाधान निकालेंगे. व्यस्तता के बावजूद व्यक्तिगत काम निपटा लेंगे. खर्चों के साथ आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें. आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे, समय पर सही फैसला लें. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं.

धनु: दिन लकी रहेगा. छात्रों को ज्यादा मेहनत की जरूरत है, सफलता के अवसर जल्द मिलेंगे. सरकारी नौकरी की समस्याएं हल होंगी. घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य और सम्मान का ध्यान रखें. परिवार के साथ समय बिताएं, घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं. प्राइवेट नौकरी वाले लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे.

मकर: दिन फेवरेबल रहेगा. प्रियजनों से मुलाकात होगी. मनपसंद वस्तु मिलने से खुशी होगी. पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा. युवा भविष्य के काम को लेकर उत्साहित रहेंगे और सफलता मिलेगी. लंबे समय बाद पुराने मित्र से मुलाकात होगी.

कुंभ: दिन बेहद खुशनुमा रहेगा. व्यस्तता के बावजूद परिवार और व्यवसाय में सामंजस्य बना रहेगा. कारोबार में नई गतिविधियां शुरू करने का अच्छा दिन है, लेकिन धैर्य रखें. शाम को पार्क घूमने जा सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कला और अभिनय में रुचि रहेगी. अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.

मीन: दिन सुनहरा रहेगा. बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. बच्चे पढ़ाई पर फोकस करेंगे. नया घर खरीदने का विचार हो तो बुजुर्गों से सलाह लें. परिश्रम से कारोबार बढ़ेगा और घर में समृद्धि आएगी. खान-पान को लेकर सतर्क रहें.