menu-icon
India Daily

आज इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत! बजरंगबली की कृपा से मंगल होगा दिन, यहां पढ़ें आज का राशिफल

आज यानी 7 अप्रैल 2026, मंगलवार का दिन है. आज सूर्योदय के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रथम चरण में गोचर कर रहे हैं. जिसका असर कुछ राशियों पर देखने को मिलने वाला है. कुछ राशियों के लिए आज का दिन काफी खास होने वाला है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
आज इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत! बजरंगबली की कृपा से मंगल होगा दिन, यहां पढ़ें आज का राशिफल
Courtesy: India Daily

ज्योतिषीय विद्या की मानें तो आज का दिन भक्ति, संयम और कर्म पर ध्यान केंद्रित करने का संकेत दे रहा है. आज के दिन हनुमान जी की उपासना, अन्न दान, जल और मिष्ठान का दान करने से विशेष फल प्राप्त हो सकते हैं. मन को शांत रखते हुए भगवान का नाम जप करें और कार्यों को पूरी निष्ठा से संपन्न करें.

मेष राशि  

आज चंद्रमा अष्टम भाव में होने के कारण मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है. कार्यों में आंतरिक चिंता बनी रहेगी, लेकिन बिजनेस में ग्रोथ के अच्छे योग हैं. बीच-बीच में रुकावटें आएंगी, जिन्हें धैर्यपूर्वक हल करना होगा. 

वृषभ राशि  

चंद्रमा सप्तम भाव और गुरु द्वितीय भाव में है. ऑफिस में उच्चाधिकारियों से मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखना आवश्यक है. बिजनेस में नई डील की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.

मिथुन राशि

 छात्रों और करियर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं. रुके हुए काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है. 

कर्क राशि  

चंद्रमा पंचम भाव में होने से छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा. पढ़ाई में सफलता के योग हैं. बिजनेस में मेहनत का फल थोड़ा विलंब से मिल सकता है, अतः धैर्य रखें. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन सुखमय रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा.

सिंह राशि

चंद्रमा चतुर्थ भाव में हैं, जिससे पारिवारिक मामलों में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है. नौकरी में संतोषजनक स्थिति रहेगी और उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. बिजनेस में धीरे-धीरे प्रगति होगी. प्रेम संबंधों में क्रोध से बचें, अन्यथा अच्छा दिन रहेगा.

 कन्या राशि  

आज चंद्रमा तृतीय भाव में हैं, जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी. बिजनेस में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. नए प्रोजेक्ट शुरू करने का उचित समय है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

 तुला राशि  

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत है. बिजनेस में लाभ होगा और नई योजनाएं सफल होंगी. यात्रा के भी योग बन रहे हैं. प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. अधिक सोच-विचार से बचने की सलाह दी गई है.

वृश्चिक राशि

चंद्रमा अपनी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. बिजनेस और नौकरी दोनों में सफलता मिलेगी. पुरानी समस्याएं सुलझती नजर आ रही है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

धनु राशि  

आज खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन बिजनेस में लाभ रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. लेकिन आज के दिन आपको गुस्से और भ्रम से दूर रहने की जरूरत है.

मकर राशि  

आय के नए स्रोत बनते नजर आ रहे हैं. जॉब और बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं. छात्रों के लिए अनुकूल समय है. नए कार्यों में प्रगति होगी.

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में प्रगति तो होगी, लेकिन काम का दबाव भी रहेगा. उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. लंबे समय के बाद दिमाग में शांति बनेगी.

मीन राशि  

करियर में उन्नति के अच्छे योग हैं. बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे. छात्रों को सफलता मिलेगी. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, परंतु मानसिक तनाव से बचें.