ग्रहों की गोचर से बदलने वाली है आपकी किस्मत, मेष से लेकर मीन राशि वाले यहां पढ़ें आज का राशिफल
आज 6 अप्रैल, सोमवार का दिन है. आज की गोचर स्थिति के बदलने से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है. वहीं कुछ राशिवालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानियों से भरा हो सकता है. आप यहां आज का राशिफल पढ़ सकते हैं.
ग्रहों का फेर बदल चलता रहता है. आज शुक्र मेष राशि में, गुरु मिथुन में, केतु सिंह राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं. जिसका असर सीधा आपकी राशियों पर पड़ने वाला है. कुछ राशियों के लिए यह गोचर अच्छा परिणाम लाएगा, वहीं कुछ की मुसीबत बढ़ने वाली है. आइए जानते हैं आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. हल्की चोट लग सकती है, इसलिए स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना है. अभी आप जोखिम लेने से बचें नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भी आ सकते हैं. आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है. हालांकि आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. नौकरी और व्यापार करने वाले लोगों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप अपने दिमाग के अपने शत्रुओं को पराजय करेंगे. स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा लेकिन आपके साथी आपको अपना पूरा समर्थन देंगे. व्यापार में प्रगति के संकेत हैं. बड़ों का आशीर्वाद मिलता रहेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है. प्रेम संबंधों में बहस या कहासुनी से बचने की सलाह दी गई है. बच्चों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है.
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज गृह क्लेश के योग बन रहे हैं. स्वास्थ्य पर हल्का असर पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में सावधानी बरतने की जरूरत है. वहीं प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहने वाला है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करें. व्यापार और नौकरी में मेहनत रंग लाएगी. प्रेम और संतान पक्ष ठीक रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों पर शत्रुओं का प्रभाव कम रहेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा हालांकि हार्मोन संबंधी छोटी समस्या हो सकती है. व्यापार अच्छा चलेगा. प्रेम पक्ष मध्यम रहेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे. लग्न में चंद्रमा होने से ऊर्जा बनी रहेगी. स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा, चिंता की कोई बात नहीं है. व्यापार ठीक चलेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों का मन परेशान रह सकता है. अज्ञात भय या चिंता सता सकती है. प्रेम संबंधों में नीरसता आ सकती है. संतान की चिंता बनी रह सकती है. व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए अच्छा समय है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. स्वास्थ्य बेहतर है. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा. व्यापार सुचारु रूप से चलेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि की स्थिति सुधर रही है. स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी लेकिन अति से बचें. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं. प्रेम और संतान पक्ष में सुधार हुआ है. व्यापार लगभग ठीक चलेगा. सूर्य, मंगल और शनि के गोचर के बावजूद चंद्रमा का नौवें भाव में होना सकारात्मक प्रभाव दे रहा है.