आज इन 5 राशि वालों के लिए खास रहेगी होली! जानें क्या कहता है आपका राशिफल
आज यानी 4 जनवरी को पूरे देश में होली मनाई जा रही है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए कई रंगों से भरी रहेगी, दिन की शुरुआत करने से पहले अपनी राशि के बारे में यहां जरूर जान लें.
पूरे देश में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है. फाल्गुन मास की प्रतिपदा तिथि पर यह त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. फाल्गुन मास की प्रतिपदा तिथि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग आज के दिन को और भी खास बना रहा है.
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा आज दोपहर 1:46 बजे तक सिंह राशि में रहेंगे. इसके बाद वे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. यह ग्रह गोचर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा. कुछ राशियों के लिए धन लाभ और खुशियां बढ़ेंगी, तो कुछ के लिए सावधानी बरतनी होगी. तो चलिए जानते हैं आज किस राशि का क्या हाल रहने वाला है.
मेष
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए जोश से भरा रहेगा. चंद्रमा अपने पंचम भाव में है, इससे आपका दिन काफी रंगीन होने वाला है.
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है. परिवार के साथ आप अपना समय बिताएंगे.
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है. आपके साहस और हिम्मत से आपके पूरे परिवार का दिन अच्छा बनेगा.
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास है. क्योंकि इस राशि वालों के धन लाभ योग बन रहे हैं. हालांकि बोली पर संयम रखना जरूरी है.
सिंह
सिंह राशि के लोगों का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. परिवार और दोस्त के साथ मिलकर आप आज के दिन को और भी ज्यादा खास बना सकते है.
कन्या
कन्या राशि वालों का दिन आज भागदौड़ से भरा रहेगा. हालांकि आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है.
तुला
तुला राशि वालों का दिन आज काफी खास रहेगा. मित्रों और परिवार के सहयोग से आप अपने त्योहार को और भी ज्यादा खुशहाल तरीके से मनाने वाले है.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को आज काफी सम्मान मिलेगा. परिवार के लोग के बीच आज आपकी तारीफ होगी. जिससे आपमें जोश भरा रहेगा.
धनु
धनु राशि वालों का दिन आज खुशियों से भरा रहने वाला है. धर्म में आपकी रुची बढ़ेगी, आप अपने परिवार के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं.
मकर
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन संभल कर चलने वाला है. आपकी थोड़ी लापरवाही आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है.
कुंभ
कुंभ राशि वालों को आज सामाज में काफी सम्मान मिलेगा. लोग आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहने वाला है.
मीन
मीन राशि वालों का दिन आज खुशनुमा रहेगा. आपके जीवन में नई खुशी आ सकती है. आप अपने परिवार के साथ अच्छा दिन बिताने वाले हैं.