आज इन 4 राशियों पर रहेगी गुरु की कृपा, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
आज 4 जून 2026 को ग्रहों की चाल बता रही है कि कुछ राशि वालों पर गुरु की कृपा रहने वाली है. हालांकि, चंद्रमा धनु और फिर मकर में प्रवेश करेंगे जिसका बुरा प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ सकता है.
आज 4 जून 2026 को ग्रहों का संयोग बता रहा है कि कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव होने वाला है. गुरु उच्च राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं, वहीं शनि मीन राशि में अपना प्रभाव बनाए हुए हैं. जिसका सीधा असर इन राशियों पर पड़ने वाला है, तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल.
मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर है. व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी. कुल मिलाकर दिन अच्छा रहने वाला है.
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए खतरा अब टल गया है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा. व्यावसायिक जीवन में भी पहले से सुधार आएगा. आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी.
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए अभी संभलकर चलने की जरूरत है. चोट-चपेट के संकेत हैं. फालतू के खर्चे भी हो सकते हैं, फिलहाल कोई भी रिस्क न लें. हालांकि नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है.
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज दिन बहुत ज्यादा शुभ है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा. व्यापार में भी लाभ मिलेगा. आज आपको अपने गुरु और पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. हालांकि स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा नहीं है.
सिंह
सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य मिला-जुला रहने वाला है. कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन नियमित देखभाल जरूरी है. व्यक्तिगत जीवन में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. बातें सोच-समझकर करें.
कन्या
कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य बेहतर होगा. प्रेम संबंधों में हल्की तकरार हो सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें. व्यापार के नए द्वार खुल रहे हैं, शुरुआत करने का उत्तम समय है.
तुला
तुला राशि वालों को घरेलू कलह से बचना चाहिए. व्यापार में तेजी आएगी और नए उद्यम भारी सफलता दिला सकते हैं. स्वास्थ्य सही रहने वाला है.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी. नौकरी या रोजगार में तरक्की के योग हैं. स्वास्थ्य भी उत्तम रहने वाला है. घरेलू जीवन पहले से बेहतर होगा. जो लोग नए रिश्ते की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलेगी.
धनु
धनु राशि वालों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. पुराने रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा. अभी के लिए निवेश करने से बचें.
मकर
मकर राशि वालों का दिन आज खुशियों से भरा रहने वाला है. उनका मन शांत रहेगा और स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा. हालांकि, प्रेम संबंधों में हल्की अनबन हो सकती है, लेकिन इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा.
कुंभ
कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है. हालांकि, खर्च बढ़ने से मन अशांत रह सकता है. आर्थिक रिस्क लेने से अभी बचें. परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे.
मीन
मीन राशि वालों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. यात्रा और धर्म-कर्म के अवसर मिलेंगे. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और नए आय स्रोत बनते नजर आ रहे हैं.