US Israel Iran War

Aaj Ka Rashifal: इन चार राशि वालों के लिए आज दिन लाएगा खुशियां, पढ़ें सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Rashifal: आज 4 जुलाई 2026 का दिन विभिन्न राशियों के लिए अलग-अलग संदेश लेकर आया है. कुछ राशि वालों को काम में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं…

India Daily
Shilpa Srivastava

Aaj Ka Rashifal: आज 4 जुलाई 2026 का दिन विभिन्न राशियों के लिए अलग-अलग संदेश लेकर आया है. कुछ राशि वालों को काम में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. आइए विस्तार से जानते हैं सभी राशियों का आज का राशिफल.

मेष: आज सरकारी काम में अटकी फाइलें आगे बढ़ सकती हैं. परिवार के किसी सदस्य से अच्छा सहयोग मिलेगा. लापरवाही से बचें.

वृषभ: आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगा. विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी. नौकरी-व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. धन लाभ के योग अच्छे हैं.


मिथुन: छोटी लापरवाही से बचें. विवाह संबंधी बातें आगे बढ़ सकती हैं. पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी.

कर्क: बच्चों के साथ मस्ती का दिन रहेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. रुका काम पूरा होने से मन हल्का होगा.

सिंह: अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें. किसी करीबी की सफलता देखकर आपका मन भी खुश होगा. मेहनत की सराहना होगी.

कन्या: विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें.

तुला: संतान की पढ़ाई को लेकर अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें. परिवार का सहयोग मिलेगा. शुभ कार्य की योजना बन सकती है.

वृश्चिक: नए वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है. निवेश से अच्छे संकेत हैं. पुराने संपर्कों से लाभ मिल सकता है.

धनु: संतान के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं. यात्रा से उपयोगी जानकारी मिलेगी. परिवार संग अच्छा समय बिताएंगे.

मकर: परिवार के सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है. रुका धन मिल सकता है.

कुंभ: घर में मेहमानों की आमद से माहौल खुशनुमा रहेगा. माता कोई जिम्मेदारी सौंप सकती हैं. नौकरी के साथ नया व्यवसाय शुरू करने के योग हैं.

मीन: विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं. संतान की ओर से गर्व की खबर मिल सकती है.