IPL 2026

आज किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है दिन? यहां पढ़ें राशिफल

आज 4 अप्रैल, शनिवार है. आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. चंद्रमा का तुला राशि में गोचर हो रहा है. कई जातकों का दिन आज अच्छा रहने वाला है और कई लोगों को परेशानी हो सकती है.

India Daily
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: आज 4 अप्रैल, शनिवार है. आज वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. चंद्रमा का तुला राशि में गोचर हो रहा है. कई जातकों का दिन आज अच्छा रहने वाला है और कई लोगों को परेशानी हो सकती है. सभी 12 राशियों का दिन आज उनके लिए क्या लेकर आया है, चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.

मेष: आज का दिन शायद आपके लिए अच्छा न रहे. इन जातकों को नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं. अगर आप अहंकारी या फंसा हुआ महसूस करते हैं तो आपको किसी बड़े फैसले को लेने से बचना चाहिए.

वृषभ: आज फोकस रहने में मुश्किल हो सकती है. ऐसे में बड़ों का आशीर्वाद आपके काम आएगा. आय के सोर्स आज बेहतर हो सकते हैं और पुराने नुकसान मुनाफे में बदल सकते हैं.

मिथुन: आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छी खबर लाएगा, जिनका कारोबार है. इन लोगों को किसी नए क्लाइंट से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. आज किसी ऐसे इंसान से मुलाकात हो सकती है, जो कारोबार बढ़ाने में मदद करेगा.

कर्क: बड़ों का आशीर्वाद आज आपके जीवन में धैर्य और शांति लाएगा. आप खुश और शांत महसूस करेंगे. किसी आध्यात्मिक जगह पर जाना या किसी धार्मिक कार्य के लिए दान करना संभव है. 

सिंह: आप उदास महसूस कर सकते हैं और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपके काम की गति धीमी हो सकती है. तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने और जोखिम भरे कामों से बचें. 

कन्या: परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह एक सुखद दिन है. आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद ले सकते हैं. आप घर की सजावट का सामान खरीद सकते हैं या किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

तुला: आप ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे. आत्म-विश्लेषण से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक मामलों में धैर्य बनाए रखें. जोड़ों के लिए आज का दिन खुशियों और प्यार से भरा रहेगा.

वृश्चिक: कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहेगा. अपने उत्साह को संतुलित रखें. बेहतर बातचीत से समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. जोखिम भरे निवेशों से बचें.

धनु: हो सकता है कि आज आप अपने काम या पारिवारिक जीवन का पूरी तरह से आनंद न ले पाएं. अपने जीवनसाथी के साथ अहंकार के टकराव से बचें. साझेदारी से जुड़ी समस्याएं आज सुलझ सकती हैं. 

मकर: टीम के सहयोग से आपकी व्यावसायिक योजनाएं सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगी. आप सामाजिक समारोहों में शामिल हो सकते हैं और अपने संपर्कों का विस्तार कर सकते हैं.

कुंभ: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी मजबूत रहेगा. आपको अपने पिछले निवेशों से लाभ मिल सकता है और आप अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण पा सकेंगे. 

मीन: आज आप अपने भाई-बहनों और रिश्तेदारों के साथ व्यस्त रहेंगे. आपके संपर्कों की मदद से एक नया उद्यम संभव है. आपको कोई अच्छा व्यावसायिक ऑर्डर मिल सकता है.