menu-icon
India Daily

मेष से मीन तक आज कैसी रहेगी जातकों की किस्मत? यहां जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 30 जून 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आषाढ़ महीना शुरू हो रहा है. पूरे दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल...

Shilpa Shrivastava
मेष से मीन तक आज कैसी रहेगी जातकों की किस्मत? यहां जानें राशिफल
Courtesy: India Daily

Aaj Ka Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 30 जून 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आषाढ़ महीना शुरू हो रहा है. पूरे दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. राहु का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं लेकर आ रहा है. आज वृषभ, वृश्चिक और धनु राशि वालों का दिन सबसे शानदार रहने वाला है. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल...

मेष: राहु का नक्षत्र बदलना आपके करियर में नई दिशा दे सकता है. लंबे समय से रुके कामों में गति आएगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. व्यापार में नए व्यक्ति से लाभदायक संपर्क बनेगा. परिवार में सुखद माहौल रहेगा. निवेश सोच-समझकर करें.

वृषभ: आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कई काम आसानी से पूरे होंगे. धार्मिक यात्रा या शुभ कार्य की योजना बन सकती है. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के मजबूत संकेत हैं. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारी मदद करेंगे. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल रखें.

मिथुन: राहु आपको नई योजनाओं पर काम करने के लिए प्रेरित करेगा. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है. व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें.

कर्क: साझेदारी के कामों में लाभ की संभावना है. जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. नौकरी में पदोन्नति की चर्चा हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. पुराना विवाद सुलझ सकता है.

सिंह: राहु का नक्षत्र परिवर्तन आपको विरोधियों पर बढ़त दिलाएगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है. खर्च और आय का संतुलन बनाए रखें.

कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. शेयर बाजार या निवेश से फायदा हो सकता है. परिवार संग अच्छा समय बिताएंगे.

तुला: घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. मानसिक तनाव कम होगा.

वृश्चिक: आज आपकी वाणी और बातचीत की कला आपको बड़ी सफलता दिला सकती है. छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में नए ग्राहक जुड़ेंगे. यात्रा लाभदायक रहेगी. महत्वपूर्ण काम में सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा.

धनु: राहु का प्रभाव आर्थिक मामलों में नई संभावनाएं लाएगा. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरी में सैलरी बढ़ने या अतिरिक्त लाभ की चर्चा होगी. घर में खुशियां आएंगी. फिजूलखर्ची से बचें.

मकर: आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा. कार्यक्षेत्र में योजनाओं की सराहना होगी. व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा और बड़े फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं.

कुंभ: राहु का नक्षत्र परिवर्तन गुप्त योजनाओं में सफलता दिला सकता है. विदेश से जुड़े कामों में फायदा होगा. नौकरी में बदलाव के संकेत हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और तनाव से दूर रहें.

मीन: आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं. मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा. लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू करने का अच्छा समय है.