Asian Games 2026

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा 3 अक्टूबर का दिन

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा अपनी राशि बदलकर उच्च राशि से निकलकर मित्र राशि में पहुंच गया है. इसका असर बातचीत, रिश्तों और सामाजिक गतिविधियों पर देखने को मिल सकता है.

India Daily 24x7
Shilpa Srivastava

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा अपनी राशि बदलकर उच्च राशि से निकलकर मित्र राशि में पहुंच गया है. इसका असर बातचीत, रिश्तों और सामाजिक गतिविधियों पर देखने को मिल सकता है. वहीं, शनिवार और कालाष्टमी होने के कारण आज धैर्य और अनुशासन के साथ काम करना बेहतर रहेगा. जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. खास तौर पर वृषभ राशि के लोगों के लिए बोलने और बातचीत से जुड़े कामों में अच्छा समय रह सकता है, जबकि तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने की संभावना है. चलिए जानते हैं आज का दिन किस राशि का कैसा रहेगा.

मेष: आज बातचीत और संपर्क से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. पार्टनर या जीवनसाथी के साथ भी सहयोग मिलेगा. पैसों के मामले में साझेदारी से फायदा हो सकता है. हालांकि घर, संपत्ति या मरम्मत से जुड़े बड़े फैसले आज टालना बेहतर रहेगा.

वृषभ: आज आपकी बात रखने की क्षमता मजबूत रहेगी. टेलीकॉलर, आरजे, कंसल्टेंट या किसी भी तरह के बोलने वाले काम से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. काम और रोजमर्रा की जिंदगी को व्यवस्थित करने का अच्छा समय है. प्रेम जीवन में भी आत्मविश्वास बना रहेगा.


मिथुन: आज आपकी बातचीत और लोगों से जुड़ने की क्षमता आकर्षण का केंद्र रहेगी. दोस्तों और परिचितों के साथ समय अच्छा बीतेगा. हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. नौकरी या व्यापार का कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें.

कर्क: आज आपको आराम और मानसिक शांति पर ध्यान देना चाहिए. ज्यादा भागदौड़ और सामाजिक व्यस्तता से बचना फायदेमंद रहेगा. बड़े खर्च या निवेश को लेकर सावधानी बरतें. परिवार के साथ बातचीत और समय बिताने से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.

सिंह: आज आय और नए संपर्कों से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रस्ताव सामने आ सकता है. आर्थिक फैसले लेते समय दस्तावेजों और शर्तों को अच्छी तरह जांच लें. प्रेम जीवन में अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करना रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा.

कन्या: आज आत्मविश्वास और अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने की क्षमता मजबूत रहेगी. ऑफिस में वरिष्ठों और सहकर्मियों से बातचीत अच्छी हो सकती है. प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ कोई रुका हुआ भुगतान भी मिल सकता है. प्रेम संबंधों में थोड़ा धैर्य रखना जरूरी होगा.

तुला: आज भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है. कार्यक्षेत्र में मेहनत का फायदा मिलेगा. आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक स्थिति बन सकती है. प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है और रिश्ते में अपनी भावनाएं व्यक्त करने का मौका मिल सकता है.

वृश्चिक: आज रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. उच्च शिक्षा और भविष्य की योजनाओं से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है. स्वास्थ्य के लिए शारीरिक सक्रियता बढ़ाना फायदेमंद रहेगा.

धनु: आज रिसर्च, मेडिकल, फाइनेंस और गहराई से जानकारी जुटाने वाले कामों में फायदा मिल सकता है. संपत्ति या घर से जुड़े बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करने से रिश्ता मजबूत होगा.

मकर: आज शनिवार होने के कारण अनुशासन और जिम्मेदारी पर जोर रहेगा. भाई-बहन और बातचीत से जुड़े मामलों में धैर्य रखें. करियर में अच्छी खबर मिल सकती है और नई डील के अवसर बन सकते हैं. थकान से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें.

कुंभ: आज नई योजनाओं और महत्वाकांक्षाओं को लेकर उत्साह रहेगा. शिक्षा और प्रेम से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. बड़े निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें.

मीन: आज घर और परिवार से जुड़े मामलों में सुख-शांति बनी रह सकती है. परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा. अचानक खर्च आ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें. प्रेम संबंधों में गर्माहट बढ़ेगी और नियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगी.