आज लग रहा साल का पहला चंद्रग्रहण, कई ग्रहों की बदलने वाली है चाल; यहां देखें अपने राशिफल का हाल
आज फाल्गुन महीने का पूर्णिमा है. साथ ही साल का पहला चंद्रग्रहण भी आज लगने वाला है. जिसका असर कई राशियों पर देखने को मिल सकता है.
आज फाल्गुन पूर्णिमा है. पंचांग के मुताबिक शाम 5 बजकर 7 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा शुरू हो जाएगी. आज ही साल का पहला चंद्रग्रहण भी लग रहा है.
यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46-47 मिनट तक रहेगा. आज का दिन सभी राशियों को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए.
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों का चंद्रमा पंचम भाव में है, जिसेस नौकरी में चुनौतियां आ सकती है. टीचिंग, बैंकिंग, आईटी वालों को धैर्य रखने की जरूरत है. छात्रों की बाधाएं दूर होंगी. हालांकि लव लाइफ में भावुक रहेंगे. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा.
Also Read
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों का चंद्रमा चतुर्थ भाव में है. आपको बिजनेस में फायदा होगा और नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद है. ऑफिस में विवाद से बचें और छात्र योग-ध्यान करें. परिवार में तनाव हो सकता है. लव लाइफ अच्छी रहेगी.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों का चंद्रमा तृतीय भाव में है. बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और सरकारी काम पूरे होंगे. नौकरी वालों की जिम्मेदारी बढ़ेगी. संतान की पढ़ाई की चिंता से आपकी परेशानी बढ़ेगी. धार्मिक यात्रा संभव नजर आ रहा है.
कर्क राशि
वृषभ राशि वाले जातकों का चंद्रमा द्वितीय भाव में है. मेहनत के बाद भी रिजल्ट में देरी हो सकती है. निवेशकों को फायदा मिल सकता है. छात्र टाइम मैनेजमेंट करें, लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है. संवाद बनाए रखें.
सिंह राशि
चंद्रमा अपनी राशि में है. जिससे सफलता के योग बन सकते हैं. मित्र मदद करेंगे, नौकरी में ऊर्जा सही लगाएं. छात्र सेल्फ स्टडी करें इसका आपको फायदा मिलेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों का चंद्रमा द्वादश भाव में है. इससे आपके खर्च बढ़ सकते हैं, रुका धन मिलेगा. छात्र सकारात्मक रहें. लव लाइफ सामान्य रहें और स्वास्थ्य में सावधानी बरतें.
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों का चंद्रमा एकादश भाव में है. कमाई के स्रोत बढ़ेंगे. छात्रों को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. लव लाइफ रोमांटिक रहेगा और छोटी यात्रा से आपका मन भी खुश रहेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों का चंद्रमा दशम भाव में है.नौकरी में बदलाव का मन बन सकता है. बिजनेस में फायदा मिलेगा और पुरानी चिंता दूर होगी. खानपान नियंत्रित रखने से स्वास्थ्य में सुधार होगा.
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों का चंद्रमा नवम भाव में है. इससे आपके पद में परिवर्तन हो सकता है. नए डील क्रैक करने का प्रयास करें. अनचाही यात्रा से बचने की कोशिश करें. छात्रों को सफलता मिलेगी.
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों का चंद्रमा अष्टम भाव में है. बिजनेस में बाधा हो सकती है लेकिन नौकरी बेहतर होगा. बीपी-शुगर वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. लव लाइफ संतुलित रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों का चंद्रमा सप्तम भाव में है. बिजनेस लाभ से परिवार के दुख कम होंगे. काम व्यवस्थित करें. योग से अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं.
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों का चंद्रमा छठे भाव में है. इसकी वजह से प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. बिजनेस में वृद्धि होगी. लव लाइफ में क्रोध न करें इससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है.