'मालामाल' होने वाली हैं ये 3 राशियां, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
आज ग्रहों की चाल बता रही है कि कई राशियों का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. खास कर 3 राशियों पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है.
आज, 3 जून 2026 को ग्रह-नक्षत्र विभिन्न राशियों को अलग-अलग संकेत दे रहे हैं. कई राशियों के लिए दिन खुशियों और सफलता से भरा रहने वाला है. हालांकि कुछ राशियों को संभल कर चलने की जरूरत है. आइए जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ हैं. आज आपकी स्वास्थ्य भी अच्छी रहेगी. वैवाहिक जीवन में गहरी निकटता और समझदारी बनी हुई है. जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए नया प्रेम आने की प्रबल संभावना है. जीवनसाथी आपको आगे बढ़ने में पूर्ण सहयोग देगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. हालांकि प्रेम संबंध और करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर सामने आ सकती है. नए रिश्तों के लिए मिल रहे विकल्प शुभ हैं. निवेश और व्यापार की दृष्टि से दिन अच्छा है, लेकिन खर्च बढ़ सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का दिन आज शानदार रहने वाला है. स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. परिवार में खुशियों का माहौल रहने वाला है. नौकरी और व्यापार में आप आगे बढ़ेंगे. जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे.
कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है. लगभग आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी. संतान से सुख मिलेगा और व्यवसाय में प्रगति दिखेगी. स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रह सकता है, इसलिए आराम जरूरी है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का शारीरिक स्वास्थ्य सही रहने वाला है, हालांकि मानसिक तनाव रह सकती है. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें. खर्च बढ़ने से मन थोड़ा विचलित रह सकता है. अपने परिवार के साथ समय बिताएं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के घर में आज खुशियों का आगमन हो सकता है. आप जमीन या गाड़ी खरीद सकते हैं. आपके जीवनसाथी आपके फैसले में पूरा साथ देंगे. निवेश के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है.
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज सफलता मिल सकती है. प्रेम संबंध में आपको संभल कर चलने की जरूरत है. पैसे खर्च होंगे, लेकिन आपको अच्छा महसूस होगा. जीवनसाथी के साथ समीपता बनी रहेगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि में धनागम और परिवार में वृद्धि के योग हैं. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत है. आपके जीनव में बड़ी खुशी आने वाली है.
धनु राशि
धनु राशि वालों को स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ छुट्टी मनाने छोटी यात्रा पर जा सकते हैं. हालांकि छोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां परेशान कर सकती हैं. अभी के समय में निवेश से बचें
मकर राशि
मकर राशि वालों का खर्च बढ़ सकता है, जिसका मानसिक तनाव बढ़ सकता है. निवेश के लिए अभी उपयुक्त समय नहीं है. आज के दिन आप अपने शत्रुओं को हराने में सफल होंगे. हालांकि सिरदर्द या नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है. आय के नए स्रोत खुलने वाले हैं. व्यापार के क्षेत्र में आज आपको को शुभ समाचार मिल सकता है. किसी अंजान व्यक्ति से मुलाकात संभव है.
मीन राशि
मीन राशि वालों को आज आर्थिक लाभ होगा. साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी जीत मिलेगी. निवेश के लिए सही समय है. हालांकि किसी से भी संबंध बनाने से पहले उसे जान लें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है.