आज बन रहा गजकेसरी योग! जानें किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, कैसा रहेगा आपका दिन?
आज नवरात्र की सप्तमी तिथि है. आज के दिन सभी राशि वाले जातकों के लिए माता दुर्गा का पाठ करना अच्छा रहेगा. हालांकि हर राशि वालों को अलग-अलग मंत्रों का पाठ करना चाहिए. आइए जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल
आज 25 मार्च, बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज सौभाग्य योग बना हुआ है, जो सुख-समृद्धि और शुभ फलों का सूचक माना जाता है. ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में संचार कर रहे हैं, जबकि सिंह राशि में केतु विराजमान हैं.
आज का दिन भक्ति, जप और व्रत-उपवास के लिए काफी खास है. माता दुर्गा के मंदिर या शक्तिपीठ में दर्शन कर दुर्गासप्तशती का पाठ करना सभी राशियों के लिए अच्छा रहेगा.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी के क्षेत्र में काफी अच्छा होगा. चंद्रमा और गुरु का प्रभाव नई डील या प्रोजेक्ट में सफलता दिलवा सकता है. हालांकि कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से जल्द समाधान निकल आएगा. आज के दिन आपके लिए माता भगवती की उपासना करना अच्चा रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को आज धन लाभ के मजबूत संकेत मिल रहे हैं. चंद्रमा दूसरे भाव में होने से रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं. अपने ऑफिस में विवाद से बचें तथा भावनाओं को संयमित रखें, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती है. दिन को बेहतर बनाने के लिए माता दुर्गा की पूजा करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज अत्यंत शुभ दिन है क्योंकि चंद्रमा और गुरु स्वयं उनकी राशि में विराजमान हैं. आज आपको नौकरी और व्यापार दोनों ही क्षेत्र में शानदार सफलता मिलेगा, रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन नौकरी में प्रगति के साथ-साथ परिवार से अच्छी खबर मिलने की संभावना है. हालांकि मन शांत नहीं रहेगा, इसलिए सकारात्मक रहें. प्रेम संबंधों में और भी ज्यादा निकटता आएगी. दिन को बेहतर बनाने के लिए माता दुर्गा की उपासना करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन धीरे-धीरे अच्छा होगा. नौकरी-व्यापार में सफलता के संकेत नजर आ रहे है. पारिवारिक समस्याएं भी दूर होंगी. प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय दें. सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का नौ बार पाठ करने से दिन और भी ज्यादा अच्छा होगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है. काम में सफलता मिलेगी और मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, दुर्गासप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करें और फलों का दान करने से आपको अच्छा महसूस होगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों को नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं, परिवार के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है. दुर्गासप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करें और तिल का दान करें, इससे आपकी समस्या खत्म होगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए व्यापार में अच्छी प्रगति और नई डील सफल होने के योग हैं. मन आज पूजा पाठ की ओर लगा रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. तिल-गुड़ का दान करने से आपके दिन और भी ज्यादा अच्छा होगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों को व्यापार में धन लाभ के योग हैं, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. सरकारी कार्यों में हल्की बाधा आ सकती है. प्रेम संबंधों में तनाव आ सकता है. कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से और तिल के दान से आपका जीवन सुखमय होगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए नौकरी में सुधार का समय है, व्यापार में सफलता मिलने के योग है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन में समय की कमी महसूस हो सकती है. दिन को बेहतर बनाने के लिए माता दुर्गा की उपासना करें और सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के छात्रों के लिए दिन अनुकूल है. व्यापारियों का दिन भर व्यस्तता रहेगी, लेकिन कार्य पूरे होंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में समय दें. माता दुर्गा के मंदिर जाएं और दान-पुण्य करें, इससे मन शांत होगा.
मीन राशि
मीन राशि वालों के परिवार में शांति बनी रहेगी. व्यापार में तरक्की होगा और नौकरी में प्रगति के संकेत हैं. छात्रों के लिए समय शुभ है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन त्वचा संबंधी समस्या से सावधानी बरतें. आज के दिन माता दुर्गा की उपासना करना आपके लिए बेहतर होगा.