Aaj Ka Rashifal: आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, यहां पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 25 जून, गुरुवार है. मंगल वृषभ राशि में, सूर्य मिथुन में, बुध-शुक्र-गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह में और चंद्रमा तुला राशि के स्वाति नक्षत्र में है. 

India Daily
Shilpa Srivastava

Aaj Ka Rashifal: आज 25 जून, गुरुवार है. मंगल वृषभ राशि में, सूर्य मिथुन में, बुध-शुक्र-गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह में और चंद्रमा तुला राशि के स्वाति नक्षत्र में है. स्वाति नक्षत्र राहु का है, इसलिए चंद्रमा शुक्र के घर में बैठे हैं. इस वजह से जीवन में रंग-बिरंगी घटनाएं बढ़ सकती हैं. मजे बढ़ेंगे, लेकिन कुछ चीजें गलत रास्ते पर भी जा सकती हैं, इसलिए थोड़ा संयम रखना जरूरी है.

मेष: आज प्रेम का दिन है. पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका के बीच अच्छा समय बितेगा, नजदीकियां बढ़ेंगी. संतान से अच्छी खबर मिल सकती है. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. बोलते समय सावधानी रखें, कड़वी बातें न करें. पैसा लगाने के लिए अच्छा समय है. लाल रंग की चीज अपने पास रखें.

वृषभ: स्वास्थ्य में हल्की-हल्की परेशानी रह सकती है. प्रेम और बच्चों की तरफ से अच्छा समय है. व्यापार ठीक चल रहा है. दुश्मन कोशिश करेंगे लेकिन कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. निवेश आराम से करें. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना अच्छा रहेगा. तांबे की कोई चीज दान करें.


मिथुन: छात्रों के लिए पढ़ाई का अच्छा समय है. प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा. परिवार में सुख और धन बढ़ेगा. लेकिन ज्यादा भावुक होकर फैसला न लें, नुकसान हो सकता है. दिमाग में हल्का तनाव रह सकता है. व्यापार अच्छा है. निवेश के लिए ठीक समय है. पीली चीज दान करना शुभ रहेगा.

कर्क: शरीर सामान्य है, लेकिन नसों या त्वचा की छोटी समस्या हो सकती है. प्रेम और बच्चों में सुधार होगा. गुस्से पर काबू रखें, घर में झगड़ा हो सकता है. घर, जमीन या गाड़ी में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा. लाल चीज पास रखें.

सिंह: व्यापार और मेहनत में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम और संतान औसत रहेगा. पैसा लगाने का अच्छा समय है. पीली चीज अपने पास रखना शुभ होगा.

कन्या: पैसा कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे. परिवार बढ़ेगा. पुराना निवेश या दिए पैसे वापस आ सकते हैं. नया निवेश या लेन-देन अभी टाल दें. स्वास्थ्य और प्रेम अच्छा रहेगा. शनि देव को प्रणाम करें.

तुला: आज आप बहुत अच्छे और चमकते हुए दिख रहे हैं. जरूरत की हर चीज उपलब्ध रहेगी. स्वास्थ्य सुधर गया है. प्रेम-संतान औसत रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा. नया निवेश में थोड़ी रुकावट आ सकती है, पुराने पैसों में बढ़ोतरी होगी. लाल चीज दान करें.

वृश्चिक: मन में चिंता रह सकती है. खर्च ज्यादा हो सकते हैं और कर्ज की स्थिति बन सकती है. प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा. लाल चीज पास रखें.

धनु: नई आय के रास्ते खुलेंगे. स्वास्थ्य और प्रेम औसत रहेगा. नया प्रेम शुरू करने का अच्छा समय है. यात्रा हो सकती है. निवेश सावधानी से करें. लाल चीज पास रखें.

मकर: कोर्ट-कचहरी में जीत मिलेगी. व्यापार में सफलता हाथ लगेगी. प्रेम और संतान का अच्छा साथ मिलेगा. नया प्रेम आ सकता है या पुराना प्रेम वापस लौट सकता है. निवेश आराम से करें. काली चीज पास रखें.

कुंभ: यात्रा और धार्मिक कामों का योग है. स्वास्थ्य अच्छा है. प्रेम-संतान औसत रहेगा. व्यापार ठीक चलेगा. भाग्य से कई काम बन सकते हैं. केमिकल संबंधी क्षेत्र में निवेश अच्छा रहेगा.

मीन: जल्दबाजी न करें, कोई रिस्क न लें. स्वास्थ्य और प्रेम औसत रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा. इन परिस्थितियों में भी निवेश का समय ठीक है. लाल चीज पास रखें.