इन 5 राशियों के लोगों की होगी कमाई ही कमाई, पढ़ें आज का राशिफल

आज फाल्गुन माह की शुक्ल नवमी है. दोपहर 1:38 तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, फिर मृगशिरा शुरू होगा. योग विष्कम्भ पूरे दिन रहेगा. अब जानिए 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

India Daily Live
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: आज फाल्गुन माह की शुक्ल नवमी है. दोपहर 1:38 तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, फिर मृगशिरा शुरू होगा. योग विष्कम्भ पूरे दिन रहेगा. दोपहर 3:45 तक बालव करण, उसके बाद कौलव लगेगा.ग्रह स्थिति: चंद्रमा रात तक वृषभ में रहेंगे. गुरु मिथुन में, शनि मीन में, केतु सिंह में और राहु के साथ कुंभ में सूर्य, मंगल, बुध व शुक्र विराजमान हैं. अब जानिए 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

मेष: चंद्रमा दूसरे भाव में. आय-लाभ के योग. रुके काम पूरे होंगे. नौकरी में तरक्की या बदलाव संभव. खर्च नियंत्रित रखें. परिवार के साथ अच्छा समय. यात्रा कम करें.

वृषभ: चंद्रमा अपनी राशि में. आत्मविश्वास बढ़ेगा. नौकरी-व्यापार में अच्छे बदलाव. मेहनत की तारीफ मिलेगी. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. छात्र उत्साहित रहेंगे.

मिथुन: चंद्रमा बारहवें भाव में. धार्मिक कार्यों में रुचि. आईटी, बैंकिंग वालों के लिए खास दिन. छात्रों को अच्छे रिजल्ट. धार्मिक यात्रा का योग.

कर्क: चंद्रमा ग्यारहवें भाव में. आय बढ़ेगी. स्वास्थ्य सावधानी बरतें. नौकरी में बदलाव सफल. पेट-लीवर से जुड़ी समस्या पर ध्यान दें.

सिंह: चंद्रमा दसवें भाव में. करियर में सफलता. जिम्मेदारी मिलेगी. व्यापार में लाभ. गुस्सा काबू रखें. समय का प्रबंधन करें.

कन्या: चंद्रमा भाग्य भाव में. टीचिंग, मीडिया, आईटी वालों के लिए शुभ. छात्र सफल होंगे. ऑफिस में सहयोग मिलेगा.

तुला: चंद्रमा आठवें भाव में. करियर में उतार-चढ़ाव, लेकिन मेहनत आगे ले जाएगी. प्रेम में धैर्य रखें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

वृश्चिक: चंद्रमा सातवें भाव में. करियर की चिंता दूर. लव लाइफ अच्छी. गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें.

धनु: चंद्रमा छठे भाव में. पढ़ाई में मेहनत जरूरी. स्वास्थ्य सावधान रहें. प्रेम में थोड़ी चिंता.

मकर: चंद्रमा पांचवें भाव में. नौकरी में प्रगति. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. बड़े काम छोटे हिस्सों में करें.

कुंभ: चंद्रमा चौथे भाव में. अचानक लाभ. घर में सुख. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लव लाइफ मीठी रहेगी.

मीन: चंद्रमा तीसरे भाव में. छात्रों को तरक्की. नौकरी में प्रमोशन. रुके काम पूरे होंगे. दान-पुण्य जारी रखें.